सोनू हत्याकांड: तीन दिन बाद भी पुलिस हाथ खाली , ग्रामीणों में अंसोष बढ़ा, सोमवार तक खुलासे की उम्मीद

0
WhatsApp Image 2026-07-06 at 6.15.28 AM

हरनौत थाना के क्षेत्र के शिवाजी नगर मोहल्ले में पैथोलॉजी संचालक सोनू कुमार की हत्या के तीन दिन बाद भी पुलिस मुख्य आरोपितों तक नहीं पहुंच सकी है। ज्ञात हो कि गुरुवार देर रात्रि तेज धारदार हथियार से हुए हमले में गंभीर रूप से घायल सोनू की शुक्रवार को पीएमसीएच में इलाज के दौरान मौत हो गई थी। घटना के बाद पुलिस ने 24 से 48 घंटे के भीतर गिरफ्तारी का दावा किया था, लेकिन अब तक सफलता नहीं मिलने से लोगों में नाराजगी बढ़ रही है।
पुलिस के अनुसार, घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज में चार संदिग्धों की पहचान की गई है। उनकी मोबाइल लोकेशन खंगाली जा रही है, लेकिन लगातार ठिकाना बदलने के कारण गिरफ्तारी में कठिनाई आ रही है। सूत्रों की मानें तो पुलिस ने पूछताछ के लिए एक-दो लोगों को हिरासत में भी लिया है, हालांकि अब तक कोई ठोस सफलता नहीं मिली है।
जांच में यह भी सामने आया है कि घटना से पहले गुरुवार रात 10:41 बजे सोनू के मोबाइल पर एक परिचित महिला के नंबर से कॉल आया था, जिसके बाद वह रात 11:05 बजे स्कूटी से शिवाजी नगर पहुंचे, जहां उन पर हमला हुआ। पुलिस सभी पहलुओं से मामले की जांच कर रही है। स्थानीय स्तर पर विभिन्न चर्चाएं हैं, लेकिन पुलिस ने किसी भी संभावित कारण या संबंध की आधिकारिक पुष्टि नहीं की है।
ग्रामीणों का कहना है कि यदि पुलिस सीसीटीवी फुटेज में दिख रहे संदिग्धों की तस्वीर सार्वजनिक करती, तो उनकी पहचान करने में लोगों का सहयोग मिल सकता था।लगातार हो रही देरी से लोगों में पुलिस कार्रवाई को लेकर असंतोष बढ़ता जा रहा है। वहीं थानाध्यक्ष इंस्पेक्टर मुकेश कुमार वर्मा ने बताया कि अनुसंधान में लगे हुए हैं।सोमवार को खुलासा हो सकता है।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *