गुरुदेव क्लब ने छठव्रती माताओं के बीच बांटे 251 प्रसाद, पेश की सेवा की मिसाल

0
WhatsApp Image 2026-11-15 at 11.55.13 PM

कई वर्षों से लगातार जारी है प्रसाद वितरण की परंपरा, वार्ड नंबर 18 के भावी प्रत्याशी रवि कुमार समेत दर्जनों युवाओं ने निभाई सामाजिक जिम्मेदारी

बिहारशरीफ (नालंदा)। लोक आस्था और सूर्य उपासना के महापर्व छठ के अवसर पर बिहारशरीफ के मोगल कुआं में गुरुदेव क्लब की ओर से छठव्रती माताओं के बीच 251 प्रसाद का वितरण किया गया। क्लब के सदस्यों ने श्रद्धा, भक्ति और सेवा भाव के साथ प्रसाद वितरित कर छठव्रती माताओं का आशीर्वाद प्राप्त किया। क्लब की ओर से पिछले कई वर्षों से लगातार इस तरह का आयोजन किया जा रहा है।

इस दौरान क्लब के सदस्यों ने छठव्रती माताओं को प्रसाद भेंट कर छठ महापर्व की शुभकामनाएं दीं। आयोजन के दौरान पूरे क्षेत्र में भक्तिमय माहौल बना रहा। क्लब के सदस्यों ने कहा कि छठ महापर्व केवल आस्था और उपासना का पर्व ही नहीं, बल्कि सेवा, समर्पण, पवित्रता और सामाजिक एकता का भी प्रतीक है। ऐसे पावन अवसर पर छठव्रती माताओं की सेवा करना उनके लिए सौभाग्य की बात है।

कार्यक्रम में वार्ड नंबर 18 के भावी प्रत्याशी रवि कुमार, सुमित, पवन गुरुदेव, बंटी, रवि राकेश उर्फ जॉनी (पूर्व पत्रकार), दिवाकर सर, रवि यादव, अलचु, आदित्य राज, साहिल, चंदन और मोनू सहित कई गणमान्य लोग एवं श्रद्धालु उपस्थित रहे।

गुरुदेव क्लब की इस सामाजिक एवं धार्मिक पहल की स्थानीय लोगों ने सराहना की। लोगों का कहना है कि इस तरह के आयोजन समाज में आपसी भाईचारे, सहयोग और सेवा की भावना को मजबूत करते हैं। पर्व-त्योहारों के अवसर पर सामूहिक रूप से सेवा कार्य करना सामाजिक एकजुटता का बेहतर उदाहरण है।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *