मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने चित्रगुप्त पूजा पर की पूजा-अर्चना, राज्य की सुख-समृद्धि और विकास की कामना

0
WhatsApp Image 2026-11-12 at 5.59.45 AM

गर्दनीबाग ठाकुरबाड़ी में सामाजिक समरसता सहभोज कार्यक्रम में हुए शामिल, श्रद्धालुओं के बीच वितरित किया प्रसाद; अशोकनगर और साकेत विहार में भी की पूजा

पटना। चित्रगुप्त पूजा के पावन अवसर पर मुख्यमंत्री श्री सम्राट चौधरी ने गर्दनीबाग ठाकुरबाड़ी पहुंचकर भगवान चित्रगुप्त जी महाराज की विधिवत पूजा-अर्चना की। इस दौरान उन्होंने राज्य के विकास, सुख-शांति और समृद्धि की मंगल कामना की।

इस अवसर पर ठाकुरबाड़ी चित्रगुप्त पूजा समिति, गर्दनीबाग की ओर से आयोजित सामाजिक समरसता सहभोज कार्यक्रम में भी मुख्यमंत्री शामिल हुए। उन्होंने श्रद्धालुओं और उपस्थित लोगों के बीच प्रसाद वितरित किया तथा सामाजिक एकता और सद्भाव का संदेश दिया।

इसके बाद मुख्यमंत्री ने कंकड़बाग के अशोकनगर स्थित प्रेम त्रिलोकी सामुदायिक भवन और अनीसाबाद के साकेत विहार में भी पहुंचकर भगवान चित्रगुप्त जी महाराज की पूजा-अर्चना की और प्रदेश की खुशहाली की कामना की।

चित्रगुप्त पूजा के अवसर पर मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने बिहार सहित देशवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। उन्होंने इस पावन पर्व पर सभी के जीवन में सुख, शांति, समृद्धि और खुशहाली की कामना की।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *