बाल भारती पब्लिक स्कूल पहुंचे एसोसिएशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष सैयद समायल अहमद, विद्यालय की शैक्षणिक व्यवस्था की सराहना

0
20261111_175343

निदेशक मनीष कुमार गौतम के 15 वर्षों के कार्यों को बताया सराहनीय, विद्यालय की निरंतर प्रगति और उज्ज्वल भविष्य की कामना की

बिहारशरीफ (नालंदा)। प्राइवेट स्कूल एंड चिल्ड्रेन वेलफेयर एसोसिएशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष सैयद समायल अहमद अपने बिहारशरीफ भ्रमण कार्यक्रम के दौरान बड़ी पहाड़ी, मामू भागना स्थित बाल भारती पब्लिक स्कूल पहुंचे। इस अवसर पर विद्यालय के निदेशक मनीष कुमार गौतम एवं प्राचार्या अनिता कुमारी ने उनका माल्यार्पण कर, पुष्पगुच्छ एवं अंगवस्त्र भेंटकर गर्मजोशी के साथ स्वागत और सम्मान किया।

विद्यालय पहुंचने पर राष्ट्रीय अध्यक्ष सैयद समायल अहमद ने बाल भारती पब्लिक स्कूल की शैक्षणिक व्यवस्था एवं गुणवत्तापूर्ण शिक्षा की सराहना की। उन्होंने कहा कि बाल भारती पब्लिक स्कूल एक बेहतर शैक्षणिक संस्थान है, जहां बच्चों को अच्छी शिक्षा देने के साथ उनके शैक्षणिक विकास पर भी विशेष ध्यान दिया जा रहा है।

1001900833

उन्होंने एसोसिएशन के सचिव एवं विद्यालय के निदेशक मनीष कुमार गौतम के कार्यों की प्रशंसा करते हुए कहा कि वे पिछले लगभग 15 वर्षों से उनके कार्यकाल और गतिविधियों को देखते आ रहे हैं। इस दौरान शिक्षा सहित विभिन्न क्षेत्रों में उनका योगदान और कार्यशैली बेहद सराहनीय रही है।

सैयद समायल अहमद ने विद्यालय के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए कहा कि ईश्वर से प्रार्थना है कि बाल भारती पब्लिक स्कूल दिन-दूनी और रात-चौगुनी तरक्की करे तथा शिक्षा के क्षेत्र में लगातार नई ऊंचाइयों को हासिल करे।

1001900852

राष्ट्रीय अध्यक्ष के आगमन और उनके उत्साहवर्धक संबोधन से विद्यालय प्रबंधन एवं शिक्षकों में खुशी का माहौल रहा। विद्यालय परिवार ने उनके प्रति आभार व्यक्त किया।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *