रैतर में विधायक कौशल किशोर ने किया सामुदायिक भवन का उद्घाटन, भव्य जागरण में दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का किया शुभारंभ

0
WhatsApp Image 2026-11-15 at 11.58.23 PM

8 लाख रुपये की लागत से बने सामुदायिक भवन के ऊपरी तल्ले का हुआ उद्घाटन, देवी स्थान में देर रात तक भजनों पर झूमे श्रद्धालु

गिरियक (नालंदा)। लोक आस्था के महापर्व छठ पूजा के अवसर पर गिरियक प्रखंड के ग्राम पंचायत रैतर के रैतर गांव में दो भव्य कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। इस दौरान राजगीर विधानसभा क्षेत्र के विधायक कौशल किशोर ने सामुदायिक भवन के ऊपरी तल्ले का उद्घाटन किया। इसके बाद देवी स्थान, रैतर में आयोजित भव्य जागरण का दीप प्रज्वलित कर विधिवत शुभारंभ किया। दोनों कार्यक्रमों में बड़ी संख्या में स्थानीय लोग, जनप्रतिनिधि और श्रद्धालु शामिल हुए।

8 लाख रुपये की लागत से सामुदायिक भवन का निर्माण

बिहार सरकार के योजना एवं विकास विभाग की मुख्यमंत्री क्षेत्र विकास योजना के अंतर्गत ग्राम रैतर में सामुदायिक भवन के ऊपरी तल्ले का निर्माण कराया गया है। सीढ़ी एवं शौचालय सहित निर्मित इस भवन का उद्घाटन विधायक कौशल किशोर ने किया। इस योजना की प्राक्कलित राशि 8 लाख रुपये है। निर्माण कार्य की कार्यकारी एजेंसी स्थानीय क्षेत्र अभियंत्रण संगठन, कार्य प्रमंडल-1, बिहारशरीफ है।

इस अवसर पर निवेदक के रूप में रामानंद सागर, युगेश्वर प्रसाद, दिनेश प्रसाद, विनोद प्रसाद एवं रविन्द्र कुमार (राबो) सहित कई स्थानीय लोग मौजूद रहे।

देवी स्थान में भव्य जागरण, भजनों से भक्तिमय हुआ माहौल

सामुदायिक भवन के उद्घाटन के बाद 15 नवंबर 2026 को रात 8 बजे से देवी स्थान, रैतर में भव्य जागरण का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन विधायक कौशल किशोर एवं अन्य अतिथियों ने दीप प्रज्वलित कर किया। जागरण का आयोजन डॉ. मनोज प्रसाद, किसान नर्सिंग होम, मेहसपर की ओर से किया गया, जबकि कार्यक्रम का संचालन गिरियक प्रखंड उप प्रमुख प्रतिनिधि रामानंद सागर ने किया।

कार्यक्रम में पहुंचे अतिथियों को आयोजकों की ओर से बुके एवं गमछा भेंटकर सम्मानित किया गया। जागरण में प्रसिद्ध गायक पिंटू राज सहित अन्य कलाकारों ने देर रात तक एक से बढ़कर एक भक्ति गीत और भजन प्रस्तुत किए। भजनों की मधुर प्रस्तुति से पूरा वातावरण भक्तिमय हो गया और श्रद्धालु भक्ति रस में सराबोर नजर आए।

कई गणमान्य लोग रहे उपस्थित

इस अवसर पर राजगीर विधानसभा क्षेत्र के विधायक कौशल किशोर, भाजपा नेता राजेश कुशवाहा, डॉ. चंदेश्वर प्रसाद, डॉ. दीनानाथ प्रसाद, डॉ. पवन कुमार, गिरियक थानाध्यक्ष श्रीकांत कुमार, इंद्रजीत कुमार एवं बलराम प्रसाद सहित कई अतिथि उपस्थित रहे।

वहीं आयोजन में शम्भू कुशवाहा, डॉ. वीरेश शर्मा, लाल प्रसाद, योगेश्वर प्रसाद, सरपंच प्रतिनिधि महेश पासवान, शिवेंद्र प्रसाद, विक्की कुमार, निक्की कुमार, अर्जुन प्रसाद, मुन्ना कुमार, मुरारी कुमार, मुनेश्वर प्रसाद एवं दिनेश प्रसाद सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण और श्रद्धालु शामिल हुए।

सामुदायिक भवन के उद्घाटन और भव्य जागरण के आयोजन से रैतर गांव में उत्साह और भक्तिमय माहौल देखने को मिला। स्थानीय लोगों ने दोनों कार्यक्रमों को लेकर खुशी जाहिर की।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *