ई-लर्निंग किड्स प्ले स्कूल में दीपावली एवं छठ पूजा की धूम, बच्चों ने दी मनमोहक प्रस्तुतियां

0
WhatsApp Image 2026-11-06 at 10.21.33 PM

बिहारशरीफ। शहर के किसानबाग मोहल्ला स्थित ई-लर्निंग किड्स प्ले स्कूल के प्रांगण में शुक्रवार, 6 नवंबर 2026 को दीपावली एवं लोक आस्था के महापर्व छठ पूजा के अवसर पर विशेष सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विद्यालय के नन्हे-मुन्ने बच्चों ने एक से बढ़कर एक आकर्षक प्रस्तुतियां देकर उपस्थित लोगों का दिल जीत लिया।

इस अवसर पर रंगोली प्रतियोगिता, दीप प्रज्वलन एवं छठ पूजा की महत्ता पर आधारित सांस्कृतिक प्रस्तुतियों का आयोजन किया गया। विशेष रूप से विद्यालय की छात्राओं ने छठ महापर्व की परंपरा, आस्था एवं सांस्कृतिक महत्व को अपनी मनमोहक प्रस्तुतियों के माध्यम से दर्शाया। बच्चों की शानदार प्रस्तुतियों ने दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया।

WhatsApp Image 2026 11 06 at 10.21.33 PM 2

कार्यक्रम में मुख्य रूप से प्रिया साहनी, रूही शर्मा, श्रेया कुमारी, हिमांशी कुमारी, अक्षत रंजन, एसपी बरनवाल सहित अन्य बच्चों ने अपनी प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया। कार्यक्रम के अंत में सभी सफल प्रतिभागियों एवं कलाकारों को विद्यालय के निदेशक सह अधिवक्ता डॉ. रणबीर कुमार सिन्हा एवं प्राचार्य डॉ. सुमन सिन्हा ने पुरस्कार देकर सम्मानित किया।

इस अवसर पर विद्यालय की कार्यालय प्रभारी खुशी सिंह के साथ शिक्षिकाएं सविता कुमारी, अनामिका वर्मा, संध्या आनंद, रुचिका, पूजा विश्वा, निकिता, खुशी कुमारी, सुरुचि, वंदना, दिव्या, नेहा, काजल, पल्लवी, नैन्सी, रिंकी, सुमैया फिरदौस, नंदनी, डॉली, गुड़िया, शोभा, रेखा एवं रूबी सहित अन्य शिक्षिकाएं उपस्थित रहीं।

विद्यालय प्रबंधन ने कहा कि इस तरह के सांस्कृतिक आयोजनों का मुख्य उद्देश्य बच्चों को अपनी सभ्यता, संस्कृति, परंपराओं एवं त्योहारों के महत्व से परिचित कराना है। ऐसे कार्यक्रमों से बच्चों में रचनात्मकता, आत्मविश्वास एवं सांस्कृतिक मूल्यों का विकास होता है। आयोजन के दौरान विद्यालय के छात्र-छात्राओं में काफी उत्साह एवं खुशी का माहौल देखने को मिला।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *