एक पेड़ मॉ के नाम 3.0 अभियान के तहत उत्क्रमित मध्य विद्यालय हसनपुर मे पर्यावरण संरक्षण के लिए लगाए गए पौधे

0
IMG-20260719-WA0004

हरनौत प्रखंड अवस्थित उत्क्रमित मध्य विद्यालय हसनपुर मे इको क्लब फॉर मिशन लाइफ के प्रभारी शिक्षक सुनील कुमार के नेतृत्व मे एक पेड़ माँ के नाम 3.0अभियान के तहत पर्यावरण संरक्षण और बच्चों में जागरूकता को बढ़ावा देने के लिए इको क्लब के सदस्यो द्वारा पेड़ लगाए गए साथ ही उपस्थित छात्र- छात्राओं को पर्यावरण को बचाने के लिए दैनिक जीवन में हर संभव बदलाव लाने साथ ही अपने परिवार, मित्रों और अन्य लोगो को पर्यावरण के अनुकूल आदतों और व्यवहारों के महत्त्व के विषय में सतत रूप से प्रेरित करने के लिए शपथ दिलाया गया
इस मौके पर विद्यालय के प्रधानाध्यापक अशोक प्रसाद ने सम्बोधित करते हुए कहा की इको क्लब का गठन विद्यालय में किया गया है जिसका मुख्य काम पर्यावरण संरक्षण, कचरा प्रबंधन, जल संरक्षण और बिजली का सही उपयोग जैसी गतिविधियों को बढ़ावा देना है. इस मौके पर
शिक्षक राकेश कुमार, योगेंद्र यादव, जय किशन, शिक्षा सेवक विनोद मांझी समेत इको क्लब के अध्यक्ष शिवानी, सचिव मन्नू समेत सदस्य पूजा, सलोनी, शिवानी, मुस्कान, अनीश, अंजलि, संजीत, वर्षा रानी, मनीष, उसी, बेबी, अभिषेक, माधुरी, अजित, निशां, करीना, रामपुजा मौजूद थे.

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *