बढ़ौना निवासी छात्र नीट में हुए सफल
चंडी येनीट यूजी में नालंदा के चंडी प्रखंड के बढ़ौना निवासी शालिनी और चंद्रकांत के पुत्र अदिव्य आर्यन ने सफलता प्राप्त की है। इन्होंने 720 में 642 अंक प्राप्त किया है। इनका सामान्य कैटेगरी रैंक 1086 है तथा आल इंडिया रैंक 2059 है। इस उपलब्धि ने गांव का नाम रोशन किया है। बढ़ौना पंचायत के मुखिया अशोक शर्मा सहित अन्य लोगों ने उन्हें बधाईयां दी हैं। अदिव्य आर्यन के चाचा मनीष आनंद ने बताया कि 18 वर्षीय अदिव्य आर्यन बचपन से ही मेधावी है। यह उनका प्रथम प्रयास था। उनकी पढ़ाई पटना में हुई। माता गृहिणी हैं और पिता ने जीवन बीमा की एक निजी कंपनी में क्षेत्रीय प्रबंधक के पद से स्वैच्छिक सेवानिवृत्ति ले ली है। अदिव्य दो भाइयों में छोटा हैं। बड़ा भाई ने आईआईटी से इंजीयियरिंग की है।
