इनर व्हील क्लब ऑफ बिहार शरीफ ने नए सत्र की शुरुआत सेवा एवं सम्मान के साथ की
इनर व्हील क्लब ऑफ बिहार शरीफ के नए सत्र का शुभारंभ अध्यक्ष शोभा रानी एवं सचिव उषा प्रियंवदा के नेतृत्व में सेवा कार्यों के साथ किया गया।
नए सत्र के प्रथम दिन क्लब द्वारा सनबीम स्कूल परिसर में वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर क्लब की सदस्यों ने पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए अधिक से अधिक पौधे लगाने एवं उनकी देखभाल करने का संकल्प लिया।
इसके उपरांत डॉक्टर्स डे एवं सीए डे के अवसर पर शहर के विभिन्न चिकित्सकों एवं चार्टर्ड अकाउंटेंट्स को उनके-अपने क्लीनिक/कार्यालय में जाकर भेंट देकर सम्मानित किया गया।
इस अवसर पर अध्यक्ष शोभा रानी ने कहा कि इनर व्हील का इस वर्ष का अंतरराष्ट्रीय थीम “Grow and Flourish” है। क्लब पूरे वर्ष इसी थीम के अनुरूप समाज सेवा, महिला सशक्तिकरण, पर्यावरण संरक्षण एवं जनकल्याण से जुड़े विभिन्न प्रकल्पों का संचालन करेगा।
कार्यक्रम के दौरान डॉ. सुनीति सिन्हा, डॉ. रश्मि नारायण, डॉ. प्रीति रंजना, डॉ. आकृति सिन्हा, डॉ. हेना श्मायेम सहित अन्य चिकित्सकों को सम्मानित किया गया।
इस अवसर पर क्लब की आईपीपी रश्मि रानी, पीपी नीरजा कुमारी, पीपी मधु कंचन, पीपी मंजू प्रकाश, पीपी कुमारी रश्मि सहित क्लब की अन्य सदस्याएँ भी उपस्थित रहीं।
