शिक्षक दिवस पर बिहारशरीफ में TATA AIA का सम्मान समारोह, 300 शिक्षक हुए सम्मानित
बिहारशरीफ (नालंदा)। शिक्षक दिवस के अवसर पर TATA AIA Life Insurance Company की बिहारशरीफ शाखा की ओर से शिक्षक सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बिहारशरीफ सहित पूरे नालंदा जिले के करीब 300 शिक्षकों को सम्मानित किया गया। शिक्षकों को सम्मानित कर उनके शिक्षा के क्षेत्र में योगदान और समाज निर्माण में उनकी भूमिका को सराहा गया।
कंपनी के शाखा प्रबंधक मुकेश कुमार ने बताया कि शिक्षक सम्मान समारोह का आयोजन कंपनी की CSR (कॉर्पोरेट सोशल रिस्पॉन्सिबिलिटी) गतिविधि के तहत किया गया। उन्होंने कहा कि शिक्षकों का समाज के निर्माण में महत्वपूर्ण योगदान है और उनके प्रति सम्मान व्यक्त करना सभी की जिम्मेदारी है। उन्होंने बताया कि शिक्षक दिवस के अवसर पर देशभर में कंपनी की 624 शाखाओं में इस तरह के कार्यक्रम आयोजित किए गए।
कार्यक्रम के दौरान शाखा प्रबंधक मुकेश कुमार ने कंपनी की विभिन्न सेवाओं और बीमा योजनाओं की जानकारी भी साझा की। उन्होंने कंपनी की प्रगति और बीमा क्षेत्र में उसके प्रदर्शन का उल्लेख करते हुए कहा कि TATA AIA लगातार तेजी से आगे बढ़ रही है।

उन्होंने दावा किया कि कंपनी की ओर से 50 लाख रुपये तक के क्लेम का सेटलमेंट चार घंटे के भीतर किए जाने की सुविधा उपलब्ध है। वहीं, SIP से जुड़े निवेश के संबंध में उन्होंने पिछले पांच वर्षों में 31.69 प्रतिशत रिटर्न मिलने की जानकारी दी।
मुकेश कुमार ने लोगों को जीवन बीमा के महत्व के बारे में जागरूक करते हुए कहा कि परिवार के कमाने वाले सदस्य का पर्याप्त जीवन बीमा होना बेहद जरूरी है। इससे किसी अनहोनी की स्थिति में परिवार को आर्थिक सुरक्षा मिल सकती है।
उन्होंने बताया कि कंपनी का लक्ष्य आने वाले वर्षों में बीमा की पहुंच को और व्यापक बनाना है। कार्यक्रम में “Mission 100 NOP” और “हमारा संकल्प—Insurance for All” जैसे संदेश भी प्रमुखता से प्रदर्शित किए गए।
समारोह में शिक्षकों ने भी कंपनी की ओर से किए गए सम्मान के लिए आभार जताया। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य शिक्षकों के प्रति सम्मान और समाज में उनके योगदान के महत्व को रेखांकित करना रहा।कार्यक्रम मे शामिल टाटा ऐआईऐ के शाखा प्रबंधक के मुकेश कुमार लीडर सीबीए प्रवेश कुमार उदय यादव सत्येंद्र पासवान सत्येंद्र सिंह प्रदुमन कुमार राजीव कुमार मीना कुमारी गोपेन्दु प्रसाद एडवाइजर राधेश्याम सदानंद प्रसाद कन्हैया कुमार रामपाल कुमार शिक्षक धनंजय कुमार रीना कुमारी अजय भारती कमलेश प्रसाद मोहम्मद कमरूद जमा रामबृक्ष प्रसाद प्रदीप कुमार आदि मौजूद रहे
