रहुई पुलिस ने विशेष अभियान के तहत 15 वारंटियों को किया गिरफ्तार

0
WhatsApp Image 2026-07-03 at 5.53.39 AM

रहुई – नालंदा पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर विशेष अभियान के तहत रहुई थाना की पुलिस ने थाना क्षेत्र के अलग-अलग गांवों में छापामारी कर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए कुल 15 वारंटियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार वारंटियों की पहचान थाना क्षेत्र के सलमाबाद गांव निवासी राजन बिंद, देकपुरा निवासी भोला सिंह, अनुज पासवान, पप्पू कुमार, अजित कुमार, रहुई निवासी अजय कुमार, विजय कुमार, इकबाल गंज निवासी गुड्डू कुमार, इमामगंज निवासी सुरेंद्र रविदास, बरांदी निवासी अजय रविदास, बालचंद चौधरी, बलिया बीघा गांव निवासी रामदेव चौधरी, उत्तरनावां गांव निवासी अशोक कुमार पूर्व मुखिया, बसानपुर गांव निवासी शुक्र जमादार और मंदिलपुर गांव निवासी कारु पासवान के रूप में की गई है। थानाध्यक्ष ललित विजय ने बताया कि ये सभी पर न्यायालय द्वारा वारंट निर्गत था। जबकि रामदेव चौधरी पर कुर्की निर्गत था। जिसे कार्रवाई करते हुए गिरफ्तार कर लिया गया है। कागज़ी प्रक्रिया पूरी करने के बाद गिरफ्तार अभियुक्त को न्यायालय में पेश कर दिया गया है।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *