पटना स्नातक एवं शिक्षक निर्वाचन को लेकर एनडीए की संयुक्त प्रेस वार्ता

0
IMG-20261008-WA0005

13 अक्टूबर को श्रम कल्याण केंद्र मैदान में होगा एनडीए का भव्य कार्यक्रम, सांसद कौशलेंद्र कुमार ने कार्यकर्ताओं से की एकजुट होकर जुटने की अपील

बिहारशरीफ। पटना स्नातक एवं शिक्षक निर्वाचन को लेकर राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) की ओर से आगामी 13 अक्टूबर, मंगलवार को बिहारशरीफ के श्रम कल्याण केंद्र मैदान में दोपहर 12:30 बजे आयोजित होने वाले भव्य कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर गुरुवार को नालंदा जिला जनता दल (यू) कार्यालय, बिहारशरीफ में एनडीए की संयुक्त प्रेस वार्ता आयोजित की गई।

प्रेस वार्ता में नालंदा के सांसद कौशलेंद्र कुमार सहित एनडीए के विभिन्न घटक दलों के जिलाध्यक्ष, पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे। इस दौरान आगामी कार्यक्रम की तैयारियों, आयोजन की रूपरेखा तथा गठबंधन के घटक दलों के बीच बेहतर समन्वय को लेकर विस्तृत चर्चा की गई।

नालंदा सांसद कौशलेंद्र कुमार ने कहा कि आगामी कार्यक्रम एनडीए के सभी कार्यकर्ताओं के लिए महत्वपूर्ण अवसर है। कार्यक्रम की सफलता सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आपसी समन्वय, एकजुटता और पूरी प्रतिबद्धता के साथ तैयारियों में जुटने का आह्वान किया।

उन्होंने कहा कि संगठन के प्रत्येक स्तर पर बेहतर तालमेल स्थापित करते हुए कार्यक्रम को ऐतिहासिक और सफल बनाने के लिए पूरी ताकत के साथ काम करना होगा। अधिक से अधिक लोगों की सहभागिता सुनिश्चित करने के लिए कार्यकर्ताओं को सक्रिय भूमिका निभानी चाहिए। कार्यकर्ताओं की सक्रियता, समर्पण और सामूहिक प्रयास से ही कार्यक्रम को भव्य एवं सफल बनाया जा सकता है।

वक्ताओं ने कहा कि पटना स्नातक एवं शिक्षक निर्वाचन से संबंधित आगामी कार्यक्रम को लेकर आवश्यक तैयारियां तेजी से की जा रही हैं। कार्यक्रम में एनडीए के विभिन्न घटक दलों के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता बड़ी संख्या में शामिल होंगे।

प्रेस वार्ता में जदयू जिलाध्यक्ष मो. अरशद, भाजपा जिलाध्यक्ष राजेश कुमार, लोजपा (रामविलास) जिलाध्यक्ष सत्येंद्र मुकुट, हम पार्टी की जिलाध्यक्ष संजू मालाकार, रालोसपा नगर अध्यक्ष सचिन कुमार, जदयू प्रवक्ता भवानी सिंह सहित रंजीत कुमार, अनीता सिंह, रविकांत कुमार, निशांत कुमार, बंटी राज, कुमार मंगलम, अमित कुमार, रंजन सिंह, जयंत शर्मा, राजेंद्र कुशवाहा, संजय पासवान, आजाद कुमार समेत एनडीए के कई पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *