नालंदा विश्वविद्यालय परिसर में अश्लील हरकत का विरोध करने पर गार्ड को पीटा, अस्पताल में भर्ती
विश्व धरोहर प्राचीन नालंदा विश्वविद्यालय खंडहर परिसर में मंगलवार की दोपहर सुरक्षा गार्ड के साथ मारपीट का एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। परिसर के भीतर अश्लील हरकत का विरोध करना ड्यूटी पर तैनात एक सुरक्षा गार्ड को भारी पड़ गया। आरोप है कि एक प्रेमी युगल को आपत्तिजनक स्थिति में देखकर जब गार्ड ने उन्हें टोका, तो दोनों भड़क गए। इसके बाद उन्होंने अपने अन्य साथियों को बुलाकर गार्ड पर हमला बोल दिया और उसकी बेरहमी से पिटाई कर दी। जख्मी गार्ड को इलाज के लिए बिहारशरीफ सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
घायल सुरक्षाकर्मी की पहचान दीपनगर थाना क्षेत्र के सकरौल गांव निवासी संजय कुमार के रूप में की गई है। पीड़ित गार्ड संजय कुमार ने बताया कि मंगलवार की दोपहर करीब 1:30 बजे वह परिसर के भीतर ड्यूटी पर गश्त कर रहे थे। इसी दौरान उनकी नजर एक युवक और युवती पर पड़ी, जो वहां मर्यादा की सीमाएं लांघ रहे थे। गार्ड ने जब उन्हें सार्वजनिक स्थान पर ऐसा करने से मना किया, तो वे बकझक करने लगे। आरोप है कि कुछ ही देर बाद दोनों ने फोन कर अपने आधा दर्जन सहयोगियों को बुला लिया और गार्ड पर टूट पड़े।
शोर सुनकर दौड़े साथी गार्ड, बचाया
मारपीट के दौरान जब पीड़ित गार्ड ने शोर मचाना शुरू किया, तो परिसर के अन्य हिस्सों में तैनात सुरक्षाकर्मी तुरंत मौके पर पहुंचे। अन्य गार्डों ने बीच-बचाव कर हमलावरों के चंगुल से संजय कुमार को छुड़ाया। इसके बाद वहां काफी देर तक अफरा-तफरी का माहौल बना रहा। सुरक्षाकर्मियों ने दोनों पक्षों को समझा-बुझाकर वहां से हटाया और लहूलुहान हालत में पीड़ित गार्ड को इलाज के लिए तुरंत सदर अस्पताल भेजा।
कहते हैं अधिकारी:
इस संबंध में नालंदा थानाध्यक्ष ने बताया कि फिलहाल पुलिस को इस मामले में कोई लिखित आवेदन या शिकायत प्राप्त नहीं हुई है। पीड़ित या सुरक्षा एजेंसी की ओर से लिखित शिकायत मिलने पर प्राथमिकी दर्ज कर आरोपियों के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी। पुलिस अपने स्तर से भी मामले की छानबीन कर रही है।
बही इस मामले में सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार जख्मी हुए गॉर्ड संजय कुमार ने खंडहर घूमने आए प्रेमी युगल के साथ अश्लीलता किया ,जिसपर उसके साथ आये युवक ने विरोध कर शोर मचाया और गॉर्ड का पिटाई कर दिया है,मिल रही गुप्त जानकारी के अनुसार युवती अपने परिवार और सामाजिक लोक लाज की डर से इस मामले में कोई शिकायत दर्ज नही की है।
बहीं मारपीट की घटना के बाद गॉर्ड के द्वारा खंडहर के किसी भी वरीय अधिकारियों को इस मामले की सूचना नही दिया गया, मामला का खुलासा तब हुआ जब वीडियो शोशल मीडिया पर वायरल हुई है, खंडहर के सहायक संरक्षण पदाधिकारी विक्रम झा ने बताया कि मुझे ऐसी जानकारी प्राप्त हुआ है ,मामले की जाँच पड़ताल शुरू कर दिया गया है अगर गॉर्ड की गतिविधियां गलत पाई जाएगी तो कानून कारबाई की जाएगी।
