प्रधान लिपिक का मोबाइल छीना, ₹50 हजार निकाले

0
IMG-20260716-WA0018

हरनौत अंचल कार्यालय कर्मी के साथ घटना, पुलिस जांच

हरनौत अंचल कार्यालय में कार्यरत प्रधान लिपिक मनोज कुमार तांती का मोबाइल चलती बाइक से छीन लिया गया। इस घटना के बाद उनके स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (एसबीआई) खाते से तीन अलग-अलग तारीखों में कुल 50,000 रुपये भी निकाल लिए गए। यह घटना बीते 20 जून को हुई थी।

प्रधान लिपिक मनोज कुमार तांती अपने घर सोहसराय थाना क्षेत्र के हबीबपुरा मुहल्ले से हरनौत अंचल कार्यालय जा रहे थे। वे अंचल नाजिर मो. शाहिद हुसैन फैजी की बुलेट बाइक पर सवार थे। सुबह करीब 10 बजे फ्लाईओवर के ऊपर उनके पीछे आ रही एक बाइक पर बैठे दो अज्ञात युवकों में से एक ने उनकी शर्ट की जेब से मोबाइल झपट लिया और तेजी से फरार हो गया।

मोबाइल छीने जाने के बाद प्रधान लिपिक तुरंत सिम ब्लॉक नहीं करवा पाए और न ही नेट बैंकिंग सेवा बंद करवाई। हालांकि, उन्होंने उसी शाम सिम रिप्लेसमेंट करवा लिया था। बाद में उन्हें मैसेज मिला कि उनके एसबीआई खाते से तीन अलग-अलग तिथियों में कुल 50,000 रुपये की निकासी कर ली गई है।

इस मामले में हरनौत थाना पुलिस ने कांड संख्या 302/26 (01/07/2026) दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। प्रधान लिपिक ने आरोप लगाया है कि घटना के इतने दिन बीत जाने के बाद भी न तो मोबाइल बरामद हुआ है और न ही खाते से गायब 50,000 रुपये वापस मिले हैं।

इस केस के अनुसंधान की जिम्मेदारी हरनौत थाना में तैनात दरोगा (एसआई) बनारसी चौधरी को सौंपी गई है। एसआई चौधरी ने बताया कि मामले में फिलहाल कोई खास प्रगति नहीं हुई है और अनुसंधान जारी है।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *