कोसुक रिवर फ्रंट को तय समय पर पूरा करने का निर्देश, मंत्री श्रवण कुमार और सांसद कौशलेंद्र कुमार ने किया निरीक्षण

0
IMG-20260516-WA0023

बिहार सरकार के ग्रामीण विकास एवं सूचना एवं जनसंपर्क विभाग के मंत्री श्रवण कुमार तथा सांसद कौशलेंद्र कुमार ने शुक्रवार को कोसुक रिवर फ्रंट परियोजना का निरीक्षण किया। इस दौरान दोनों नेताओं ने अधिकारियों को निर्माण कार्य में तेजी लाने और परियोजना को निर्धारित समय सीमा के भीतर पूरा करने का निर्देश दिया।

कोसुक रिवर फ्रंट का निर्माण बिहारशरीफ नगर निगम के वार्ड संख्या 49 में किया जा रहा है। यह परियोजना बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का ड्रीम प्रोजेक्ट माना जाता है।

निरीक्षण के बाद मंत्री श्रवण कुमार ने कहा कि कोसुक रिवर फ्रंट केवल सौंदर्यीकरण की परियोजना नहीं, बल्कि पर्यावरण संरक्षण और पर्यटन विकास की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है। उन्होंने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में बिहार अपनी सांस्कृतिक विरासत को सहेजते हुए विकास की नई ऊंचाइयों को छू रहा है। शिक्षा, स्वास्थ्य, आधारभूत संरचना और महिला सशक्तिकरण जैसे क्षेत्रों में अभूतपूर्व कार्य हुए हैं, जिसने बिहार को नई पहचान दी है।

1001449591

मंत्री ने अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि निर्माण कार्य की गुणवत्ता से किसी भी प्रकार का समझौता नहीं किया जाए। उन्होंने नदी की स्वच्छता बनाए रखने पर भी विशेष जोर दिया और कहा कि यह हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है। रिवर फ्रंट पर घाट, वॉक-वे, लाइटिंग और हरियाली का कार्य इस स्तर का होना चाहिए कि यह स्थानीय लोगों के साथ-साथ पर्यटकों को भी आकर्षित कर सके।

उन्होंने कहा कि परियोजना पूरी होने के बाद आसपास के क्षेत्रों में रोजगार के नए अवसर सृजित होंगे तथा स्थानीय लोगों को सुबह-शाम टहलने और समय बिताने के लिए स्वच्छ एवं सुंदर वातावरण उपलब्ध होगा।

वहीं सांसद कौशलेंद्र कुमार ने कहा कि यह रिवर फ्रंट बिहारशरीफ सहित पूरे नालंदा जिले के लोगों के लिए वरदान साबित होगा। इससे शहरी क्षेत्र के लोगों को लाभ मिलने के साथ-साथ आसपास के किसानों को भी व्यापक फायदा पहुंचेगा।

इस अवसर पर गुलरेज अंसारी, प्रवक्ता डॉ. धनंजय कुमार देव, प्रखंड अध्यक्ष संजय कुशवाहा, अरुण वर्मा, मुन्ना कुमार, सचिन पटेल, संजय प्रसाद कुशवाहा, भोला प्रसाद, मुन्ना मांझी, अमित कुमार रिक्की, रविन्द्र कुशवाहा, सकलदीप प्रसाद, वरण केवट, डेजी देवी, इंदू देवी, बिट्टू कुशवाहा, जयंत शर्मा, रामवृक्ष प्रसाद, मुन्ना पासवान, गुलशन कुशवाहा और अमरेश कुमार सहित बड़ी संख्या में स्थानीय कार्यकर्ता एवं गणमान्य लोग मौजूद रहे।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *