राजगीर में झारखंड विधायक की एंट्री, महागठबंधन की लहर तेज, युवाओं को चाहिए नया नेतृत्व — राजकुमार यादव, CPI(ML) प्रत्याशी को जिताने की अपील

0
IMG-20251030-WA0223

गिरियक (नालंदा) : राजगीर विधानसभा क्षेत्र में गुरुवार को महागठबंधन के समर्थन में झारखंड के धनवार से माले विधायक राजकुमार यादव ने विभिन्न इलाकों में जनसंपर्क किया। उन्होंने CPI(ML) के महागठबंधन समर्थित प्रत्याशी इंजीनियर विश्वनाथ चौधरी के पक्ष में वोट देने की अपील की।

जनसभा को संबोधित करते हुए विधायक यादव ने कहा कि बिहार को अब ऐसे युवा मुख्यमंत्री की जरूरत है, जिनके पास स्पष्ट दृष्टिकोण और मजबूत नेतृत्व क्षमता हो। उन्होंने कहा कि जनता बीते 20 वर्षों से काबिज “खटारा सरकार” से परेशान है और बदलाव चाहती है।

उन्होंने बेरोजगारी, महंगाई, भ्रष्टाचार और पलायन जैसी समस्याओं को प्रमुख मुद्दा बताते हुए कहा कि महागठबंधन की सरकार बनने पर इनसे राहत मिल सकेगी।

वर्तमान विधायक पर भी निशाना साधते हुए उन्होंने आरोप लगाया कि चुनाव जीतने के बाद वे क्षेत्र के विकास कार्यों को भुला देते हैं और केवल केंद्र व राज्य सरकार की योजनाओं का बखान करते हैं। उन्होंने कहा कि पिछले चार दशकों से राजगीर में एक ही परिवार का कब्जा है, मगर क्षेत्र की स्थिति आज भी संतोषजनक नहीं है।

अंत में यादव ने दावा किया कि पूरे राजगीर विधानसभा क्षेत्र में महागठबंधन के पक्ष में लहर स्पष्ट है और जनता इस बार बदलाव का मन बना चुकी है।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *