राजगीर में चुनावी माहौल गरमाया — इंजीनियर विश्वनाथ चौधरी के पक्ष में सड़कों पर उतरे सैकड़ों समर्थक

0
IMG-20251028-WA0063

गिरियक, नालंदा : आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर राजगीर क्षेत्र में महागठबंधन को जनता का समर्थन मिल रहा। ई. विश्वनाथ चौधरी ने मंगलवार को गिरियक प्रखंड वार्ड नंबर 1 पकवापर, बरछीबीघा, गड़ेरियाबीघा, दुर्गानगर और दरियापुर सहित कई गाँव का दौरा किया। उन्होंने सैकड़ो समर्थकों के साथ घर-घर जाकर लोगों से मुलाकात की और पार्टी की नीतियों विकास योजनाओं तथा सामाजिक बराबरी के मुद्दों पर चर्चा की। पूरे मार्ग में ग्रामीणों ने फूल-मालाओं और नारों के साथ महागठबंधन प्रत्याशी का स्वागत किया।

इस अभियान में सैकड़ों महिलाओं, युवाओं और वरिष्ठ नागरिकों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। लोगों में भारी उत्साह देखने को मिला। माहौल पूरी तरह चुनावी जोश से सराबोर था। ग्रामीणों ने कहा कि इस बार राजगीर की जनता परिवर्तन के लिए तैयार है और महागठबंधन के प्रत्याशी को जीत दिलाकर तेजस्वी यादव को मुख्यमंत्री बनाने का मन बना चुकी है।

इस मौके पे ई. विश्वनाथ चौधरी ने कहा कि इस बार पूरे राजगीर विधानसभा क्षेत्र में महागठबंधन की लहर स्पष्ट दिख रही है। उन्होंने कहा — “जनता अब ठान चुकी है कि बिहार में नई दिशा और नई सोच की सरकार बने। महागठबंधन ही आम लोगों की आवाज़ है, इसलिए सब एकजुट होकर तेजस्वी यादव के हाथों को मजबूत करेंगे।

1001037936

कार्यक्रम के दौरान पासी समाज के वरिष्ठ नेता हजारी चौधरी ने कहा कि राजगीर विधानसभा से तीन तारा छाप के उम्मीदवार इंजीनियर विश्वनाथ चौधरी को हर वर्ग का समर्थन मिल रहा है। “पासी समाज ही नहीं, किसान, मजदूर, छात्र, व्यापारी और महिलाएं भी उनके समर्थन में खड़ी हैं। इस बार राजगीर से महागठबंधन की ऐतिहासिक जीत तय है।

अभियान में प्रमुख रूप से यशवंत कुमार, विपिन कुमार, मोहम्मद तसदूक आजम, मोहम्मद वसीम आलम, मोहम्मद शाहनवाज, दयानंद रैना, अवधेश गोप, गुलशन कुमार, दिनेश यादव, सुरेश यादव, राजेंद्र कुमार चौधरी, उदय चौधरी, विजय सिंह, शिवनंदन प्रसाद, मनोज ड्राइवर, प्रमोद यादव, राजकुमार चौधरी, राजेंद्र चौधरी, नरेंद्र प्रसाद सिंह, चंद्रजीत, कृष्णा राम, नंदन शर्मा और राकेश साव सहित बड़ी संख्या में स्थानीय कार्यकर्ता और समर्थक मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!