हिंदी दिवस के सम्मान में सजा बाल भारती पब्लिक स्कूल, उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्र हुए सम्मानित, मेडल पाकर खिले बच्चों के चेहरे
बिहारशरीफ। बाल भारती पब्लिक स्कूल, बिहारशरीफ में सोमवार को हिंदी दिवस समारोह उत्साह और उल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर छात्र-छात्राओं ने विभिन्न कार्यक्रमों के माध्यम से हिंदी भाषा के महत्व, उपयोगिता और उसकी समृद्ध विरासत पर प्रकाश डाला। कार्यक्रम के दौरान निबंध लेखन एवं बिभिन्न प्रतियोगिता का आयोजन किया गया, जिसमें विद्यार्थियों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।
समारोह को संबोधित करते हुए विद्यालय के निदेशक मनीष कुमार गौतम ने हिंदी की महत्ता पर प्रकाश डालते हुए कहा कि 14 सितंबर 1949 को संविधान सभा ने देवनागरी लिपि में हिंदी को संघ की राजभाषा के रूप में अंगीकृत किया था। इसी ऐतिहासिक दिन की स्मृति में प्रत्येक वर्ष हिंदी दिवस मनाया जाता है। उन्होंने कहा कि हिंदी केवल संवाद का माध्यम नहीं, बल्कि हमारी संस्कृति, परंपरा और राष्ट्रीय एकता की मजबूत कड़ी है।
विद्यालय की प्राचार्य अनीता कुमारी ने कहा कि हिंदी हमें एकता और अखंडता का संदेश देती है। विद्यार्थियों को हिंदी के प्रति सम्मान और प्रेम रखते हुए इसे अपने दैनिक जीवन में अपनाने की आवश्यकता है।

प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्र-छात्राओं को विद्यालय की ओर से मेडल देकर सम्मानित किया गया। प्रतियोगिता के ग्रुप ए में माही कुमारी, कीर्ति राज, आदर्श कुमार और शारदा सुमन को सम्मानित किया गया। वहीं ग्रुप बी में पीयूष कुमार, दिव्यांशी कुमारी, प्रिया कुमारी, सुरभि कुमारी, आलिया कुमारी, सुमन कुमारी, पम्मी कुमारी, आकाश कुमार, गोपाल कुमार, दीपक कुमार, शिवम कुमार, श्रेया राज, अमृता कुमारी एवं शिवानी कुमारी को मेडल प्रदान किया गया।
इसी प्रकार ग्रुप सी में सुमित कुमार, विकास कुमार, अमीषा कुमारी, हरीश कुमार, रागिनी राज, गुलशन कुमार, राहुल कुमार, रोमन कुमार, अनुष्का राज, सनवीर सिंह, प्रिया कुमारी, आयशा कुमारी, अंश कुमार एवं दीपक राज को मेडल देकर सम्मानित किया गया।

विद्यालय के शिक्षक-शिक्षिकाओं ने सभी प्रतिभागियों का उत्साहवर्धन करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उन्होंने कहा कि हिंदी के प्रति प्रेम और सम्मान की भावना विकसित करना तथा इसके विकास में योगदान देना विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है।
समारोह में विद्यालय के सभी शिक्षक-शिक्षिकाएं, छात्र-छात्राएं सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे। पूरे कार्यक्रम के दौरान विद्यालय परिसर हिंदी भाषा के प्रति सम्मान, उत्साह और गौरव की भावना से सराबोर नजर आया।
