नेहुसा-मिल्कीपुर के युवक की आरा रेलवे जंक्शन पास श्रमजीवी एक्सप्रेस ट्रेन से गिरकर हुई मौत,परिजनों का रो-रोकर हुआ बुरा हाल

0
WhatsApp Image 2026-09-14 at 6.20.14 PM

हरनौत प्रखंड क्षेत्र के नेहुसा-मिल्कीपुर गांव के वार्ड संख्या 13 निवासी 19 वर्षीय युवक की श्रमजीवी एक्सप्रेस ट्रेन से गिरने के कारण मौत हो गई। युवक की पहचान बालमुकुंद पासवान के पुत्र मुकेश कुमार के रूप में हुई है। मौत की खबर मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। परिवार के सदस्यों का रो-रोकर बुरा हाल है। वही
मृतक के परिजनों ने सोमवार की दोपहर 12 बजे बताया कि मुकेश कुमार अपने मंझले भाई के साथ पहली बार बेल्डिंग के काम करने के लिए दिल्ली जा रहे थे। दोनों भाई रविवार, 13 सितंबर की सुबह हरनौत रेलवे स्टेशन से राजगीर-नई दिल्ली श्रमजीवी एक्सप्रेस ट्रेन के जनरल डिब्बे में सवार हुए थे। ट्रेन में अत्यधिक भीड़ होने के कारण मुकेश गेट के पास बैठा हुआ था।
परिजनों के ने बताया कि आरा रेलवे जंक्शन से ट्रेन खुलने के बाद कथित रूप से कुछ अज्ञात मोबाइल चोरों ने रेल पटरी के किनारे से लाठी के सहारे मुकेश का मोबाइल छीनने का प्रयास किया। इस दौरान बचाव करने के क्रम में उसका संतुलन बिगड़ गया और दोनों हाथ छूट जाने से वह चलती ट्रेन से नीचे रेलवे पटरी पर गिर गया। हादसे में उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
घटना की सूचना मिलने के बाद स्थानीय रेल थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर सरकारी अस्पताल में पोस्टमार्टम कराया। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। रविवार देर रात शव को नेहुसा-मिल्कीपुर गांव लाया गया, जहां परिजनों और ग्रामीणों की मौजूदगी में रात में ही अंतिम संस्कार कर दिया गया।
मुकेश कुमार की मौत से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। शव गांव पहुंचते ही परिजन दहाड़ मारकर रोने लगे। ग्रामीणों ने भी घटना पर गहरा दुख जताया। परिजनों ने संबंधित विभाग और प्रशासन से घटना की जांच कर दोषियों के खिलाफ उचित कार्रवाई करने के साथ-साथ पीड़ित परिवार को मुआवजा देने की मांग की है।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *