विशेष समकालीन अभियान में वेना पुलिस की बड़ी कार्रवाई,

0
WhatsApp Image 2026-10-04 at 10.07.34 PM

अलग-अलग मामलों में 11 गिरफ्तार; 25 लीटर देसी शराब के साथ तस्कर धराया

वेना : पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर जिले में चलाए जा रहे विशेष समकालीन अभियान के तहत वेना थाना पुलिस ने कार्रवाई करते हुए अलग-अलग मामलों में कुल 11 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। थाना अध्यक्ष दिनेश कुमार ने बताया कि अभियान के दौरान थाना क्षेत्र के विभिन्न गांवों में पुलिस टीम ने छापेमारी कर आरोपियों को गिरफ्तार किया।
उन्होंने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर शिवाय बीघा गांव के मुख्य रास्ते पर पुलिस ने छापेमारी की। इस दौरान 25 लीटर देसी शराब के साथ मलविघा गांव निवासी श्रवण कुमार को गिरफ्तार किया गया। पुलिस के अनुसार, आरोपी शराब की तस्करी में संलिप्त था।
इसके अलावा शराब पीने के मामले में पांच लोगों को गिरफ्तार किया गया, जबकि अलग-अलग कांडों में संलिप्त पांच अन्य आरोपियों को भी पुलिस ने गिरफ्तार किया। थाना अध्यक्ष ने बताया कि विशेष अभियान के तहत पुलिस की कार्रवाई लगातार जारी है। गिरफ्तार सभी आरोपियों के खिलाफ आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करते हुए अग्रिम कार्रवाई की जा रही है। पुलिस की इस कार्रवाई से क्षेत्र में अवैध शराब कारोबार और आपराधिक गतिविधियों में संलिप्त लोगों में हड़कंप मचा हुआ है।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *