अवैध शराब के खिलाफ छापेमारी में सात गिरफ्तार, 75 लीटर देसी शराब बरामद, 500 लीटर शराब बनाने का कच्चा माल किया गया नष्ट

0
WhatsApp Image 2026-10-04 at 10.07.47 PM

हरनौत थाना क्षेत्र के माधोपुर सबनहुआ और बबनबिगहा में पुलिस ने अवैध देसी शराब के खिलाफ अभियान चलाकर सात कारोबारियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपितों में तीन महिलाएं, तीन पुरुष और एक विधि-विरुद्ध बालक शामिल है। पुलिस ने मौके से 75 लीटर देसी चुलाई शराब बरामद की है। वहीं शराब बनाने में इस्तेमाल होने वाले करीब 500 लीटर कच्चे रॉ मटेरियल को मौके पर ही नष्ट कर दिया गया।

WhatsApp Image 2026 10 04 at 10.07.47 PM 1

हरनौत थाना अध्यक्ष मुकेश कुमार वर्मा ने बताया कि 4 अक्टूबर को दोपहर करीब एक बजे पुलिस उपाधीक्षक के नेतृत्व में हरनौत, कल्याणबिगहा, चेरो और गोकुलपुर थाने की संयुक्त टीम गठित कर हॉटस्पॉट इलाकों में छापेमारी की गई। इस दौरान माधोपुर सबनहुआ में करीब 200 लीटर और बबनबिगहा में करीब 300 लीटर शराब बनाने वाले कच्चे रॉ मटेरियल को नष्ट किया गया। वहीं मौके से 75 लीटर अवैध देसी चुलाई शराब बरामद हुई।
पुलिस ने मौके से प्रतिमा देवी, सरिता देवी, कंचन देवी, पवन कुमार, प्रीतम मांझी, संजन मांझी और एक विधि-विरुद्ध बालक को पकड़ा। सभी को बरामद शराब के साथ थाना लाया गया। मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *