हरगांवा गांव में VB-GRAMG सम्मेलन आयोजित, पूर्व मंत्री सह विधायक डॉ. सुनील कुमार ने योजनाओं की दी जानकारी

0
IMG-20260201-WA0062

रानी सिन्हा की रिपोर्ट | बिहारशरीफ (नालंदा)

भारतीय जनता पार्टी नालंदा जिला अध्यक्ष राजेश कुमार के नेतृत्व में बिहारशरीफ प्रखंड के हरगांवा पंचायत अंतर्गत हरगांवा गांव में VB-GRAMG योजना को लेकर सम्मेलन आयोजित किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व मंत्री सह बिहारशरीफ विधानसभा विधायक डॉ. सुनील कुमार शामिल हुए।

कार्यक्रम के दौरान डॉ. सुनील कुमार ने ग्रामीणों को संबोधित करते हुए योजना की विशेषताओं की विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने कहा कि मनरेगा योजना में संशोधन कर VB-GRAMG के रूप में नया स्वरूप दिया गया है, जिससे पूर्व की खामियों को दूर किया गया है। अब इस योजना के तहत 100 दिनों के बजाय 125 दिनों के रोजगार की गारंटी तथा साप्ताहिक भुगतान की व्यवस्था की गई है, जिससे मजदूरों को समय पर पारिश्रमिक मिल सकेगा।

1001225099

उन्होंने कहा कि केंद्र और राज्य सरकार की विभिन्न योजनाएं ग्रामीण विकास और आमजन के उत्थान के लिए समर्पित हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में डबल इंजन की सरकार समाज के हर वर्ग के विकास के लिए लगातार कार्य कर रही है। उन्होंने विश्वास जताया कि वर्ष 2047 से पहले भारत विकसित राष्ट्र बनने की दिशा में मजबूती से आगे बढ़ेगा।

कार्यक्रम का संचालन बिहारशरीफ विधानसभा प्रभारी सोनू कुमार हिंदू ने किया। मौके पर क्षेत्रीय सह प्रभारी जितेंद्र नीरज भी उपस्थित रहे।

1001225036

सम्मेलन में प्रदेश कार्यसमिति सदस्य राजेश्वर प्रसाद सिंह, जिला उपाध्यक्ष जी राम जी, जिला संयोजक अरविंद पटेल, शैलेंद्र कुमार, सुधीर कुमार, साबो देवी, तेजस्विता राधा, नीरज कुमार डब्ल्यू, डॉ. आशुतोष कुमार, जिला महामंत्री वीरेंद्र गोप, शिवरतन प्रसाद, जिला मंत्री अमरेश कुमार, प्रवीण सिंह, रंजू कुमारी, योगेंद्र मंडल, कार्यालय मंत्री गोपाल कुमार, युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष विकास कुमार, अनुसूचित जाति मोर्चा जिलाध्यक्ष मणिकांत पासवान, ओबीसी मोर्चा जिलाध्यक्ष विकास कुमार चंद्रवंशी, आईटी संयोजक अमित शान, क्रीड़ा प्रकोष्ठ संयोजक जयराम कुमार, संजय सागर, प्रणव कुमार सिन्हा, ललन कुमार, मंडल अध्यक्ष संदीप कुमार, अभयन्दन पांडेय, राजीव कुमार, आलोक रंजन, राहुल कुमार सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *