समाजसेवी दिलीप कुमार को दोहरी उपलब्धि, डॉक्टरेट उपाधि के साथ वर्ल्ड ह्यूमन राइट्स प्रोटेक्शन कमीशन के उपाध्यक्ष बने

0
IMG-20260201-WA0067

रानी सिन्हा की रिपोर्ट | बिहारशरीफ (नालंदा)

नालंदा जिले के जाने-माने समाजसेवी एवं पूर्व कांग्रेस जिलाध्यक्ष दिलीप कुमार को एक साथ दो बड़ी उपलब्धियां मिलने से जिले में खुशी की लहर दौड़ गई है। उनके समर्थकों और शुभचिंतकों द्वारा लगातार बधाइयां दी जा रही हैं।

जानकारी के अनुसार, Honorary Doctorate Award Council द्वारा उन्हें सामाजिक क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के लिए डॉक्टरेट की मानद उपाधि प्रदान की गई है। इसके साथ ही उन्हें World Human Rights Protection Commission का राष्ट्रीय उपाध्यक्ष मनोनीत किया गया है।

1001225374 edited

दिलीप कुमार लंबे समय से सामाजिक कार्यों और जनसेवा से जुड़े रहे हैं। उनके कार्यों, सूझबूझ और समाज के प्रति समर्पण को देखते हुए उन्हें यह सम्मान दिया गया है। उनकी इस उपलब्धि से न केवल नालंदा बल्कि पूरे राज्य का नाम भी गौरवान्वित हुआ है।

उन्हें बधाई देते हुए जदयू के राष्ट्रीय महासचिव इंजीनियर सुनील कुमार ने कहा कि यह उनकी मेहनत और सेवा भावना का परिणाम है तथा उनके सफलता के कदम आगे भी इसी तरह बढ़ते रहें, यही कामना है।

बधाई देने वालों में मुन्ना पांडे, अभिषेक कुमार, राजीव रंजन कुमार, उदय कुशवाहा, जितेंद्र उर्फ जीतू, राजीव रंजन गुड्डू, महत्ताव आलम, पिटू कुमार, चंद्रमणि पटेल, सुमंत पटेल, फवाद अंसारी समेत कई गणमान्य लोग शामिल रहे।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *