पटना साइंस कॉलेज में बनेगी ‘यूनिवर्सिटी ऑफ फिजिक्स एंड साइंसेज’, मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने की घोषणा

0
WhatsApp Image 2026-06-29 at 4.06.37 AM

पटना, संवाददाता। मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने रविवार को पटना साइंस कॉलेज का निरीक्षण कर परिसर का विस्तृत जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने कॉलेज के समग्र विकास के लिए अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए तथा संस्थान को आधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित करने पर बल दिया।

निरीक्षण के दौरान मुख्यमंत्री ने घोषणा की कि पटना साइंस कॉलेज परिसर में ‘यूनिवर्सिटी ऑफ फिजिक्स एंड साइंसेज’ की स्थापना की जाएगी। उन्होंने कहा कि इस विश्वविद्यालय का उद्देश्य बिहार को विज्ञान एवं शोध के क्षेत्र में नई पहचान दिलाना है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि पटना साइंस कॉलेज का गौरवशाली इतिहास रहा है और इसे विज्ञान शिक्षा, अनुसंधान तथा नवाचार के अग्रणी केंद्र के रूप में विकसित किया जाएगा, ताकि यह संस्थान अपना ऐतिहासिक गौरव पुनः प्राप्त कर सके।

उन्होंने बताया कि प्रस्तावित यूनिवर्सिटी ऑफ फिजिक्स एंड साइंसेज भौतिकी एवं अन्य विज्ञान विषयों में उच्चस्तरीय शिक्षा, अत्याधुनिक शोध और नवाचार का राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर का केंद्र बनेगी। इससे बिहार के विद्यार्थियों, शोधार्थियों और वैज्ञानिकों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा एवं अनुसंधान के नए अवसर उपलब्ध होंगे।

मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि विश्वविद्यालय की स्थापना से संबंधित सभी आवश्यक प्रक्रियाओं को समयबद्ध ढंग से आगे बढ़ाया जाए, ताकि बिहार में विज्ञान शिक्षा और अनुसंधान को नई गति मिल सके।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *