नालंदा में दो भाइयों के घर में चोरी: बदमाशों ने 10 लाख की संपत्ति पर किया हाथ साफ, पुलिस को मौके पर पहुंचने में लगे 7 घंटे

0
Screenshot_20250430_193154_Gallery

नालंदा (बिहार): जिले में चोरी की घटनाओं पर लगाम लगती नहीं दिख रही है। ताजा मामला छबीलापुर थाना क्षेत्र अंतर्गत बेलदार बीघा गांव का है, जहां बीती रात अज्ञात चोरों ने दो सगे भाइयों – अजय प्रसाद और विजय प्रसाद – के घरों को निशाना बनाया और लगभग 10 लाख रुपये मूल्य की संपत्ति चुरा ली।

कमरे में बंद कर, तोड़ा स्टोरवेल

विजय प्रसाद की पत्नी पुष्पा सिंह ने बताया कि रात के समय चोर छत के सहारे घर में घुसे और चुपचाप कमरे को बाहर से कुंडी लगाकर बंद कर दिया। इसके बाद स्टोरवेल को तोड़कर उसमें रखे कीमती जेवरात और 35 हजार रुपये नकद चुरा लिए। घटना के समय घर में केवल दंपति ही मौजूद थे।

1000638290

पीड़िता ने बताया कि वह रात में शौच के लिए उठीं, तो दरवाजा खोलने की कोशिश की लेकिन वह बाहर से बंद था। उन्होंने तत्काल पड़ोसी को फोन कर बुलाया, जिन्होंने आकर दरवाजा खोला।

पुलिस को पहुंचने में लगे 7 घंटे

पीड़ित परिवार ने रात लगभग 2 बजे छबीलापुर थाना को चोरी की सूचना दी, लेकिन हैरानी की बात यह रही कि मात्र 3 किलोमीटर की दूरी होने के बावजूद पुलिस को मौके पर पहुंचने में पूरे 7 घंटे लग गए। इससे लोगों में गहरी नाराजगी देखी जा रही है।

विजय प्रसाद के बंद घर को भी बनाया निशाना

विजय प्रसाद, जो दिल्ली में एक निजी कंपनी में कार्यरत हैं, उनके बंद पड़े घर का मुख्य दरवाजा तोड़कर चोर अंदर घुसे और वहां भी चोरी की वारदात को अंजाम दिया। दोनों घरों में रखे जेवरात, नकदी और अन्य कीमती सामान लेकर चोर फरार हो गए।

1000638291

जांच में जुटी पुलिस

छबीलापुर थाना अध्यक्ष मुरली आज़ाद ने बताया कि सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंच गई और छानबीन शुरू कर दी गई है। पीड़ित परिवार द्वारा अभी नुकसान का आकलन किया जा रहा है। लिखित आवेदन मिलते ही आगे की कार्रवाई की जाएगी।

स्थानीय लोगों में आक्रोश

इस घटना के बाद क्षेत्र में दहशत और आक्रोश दोनों का माहौल है। लोगों ने पुलिस की निष्क्रियता और धीमी कार्रवाई पर सवाल उठाए हैं और रात्रि गश्त बढ़ाने की मांग की है।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *