जदयू के राष्ट्रीय महासचिव मनीष वर्मा के पिताजी की चौथी पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि कार्यक्रम में शामिल हुए मुख्यमंत्री नीतीश कुमार

0
1000637666

बिहार शरीफ (नालंदा) : जनता दल यूनाइटेड (जदयू) के राष्ट्रीय महासचिव एवं पूर्व आईएएस अधिकारी मनीष कुमार वर्मा के पूज्य पिताजी, स्वर्गीय डॉ. अशोक कुमार वर्मा की चौथी पुण्यतिथि के अवसर पर एक श्रद्धांजलि कार्यक्रम का आयोजन बिहारशरीफ स्थित उनके पैतृक आवास, बरादरी (दयारा), में किया गया। इस अवसर पर बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार स्वयं उपस्थित होकर स्व. डॉ. वर्मा को श्रद्धासुमन अर्पित किए।

मुख्यमंत्री के साथ बिहार सरकार के मंत्री विजय कुमार चौधरी, शीला मंडल, प्रमुख सचिव दीपक कुमार, विधायक जितेन्द्र कुमार, कौशल किशोर, प्रेम मुखिया, विधान पार्षद संजय गांधी, जदयू के राष्ट्रीय महासचिव श्याम रजक, ई. सुनील कुमार, राष्ट्रीय सचिव विधासागर निषाद, पूर्व विधायक रणधीर सिंह, राजू यादव, चंद्रसेन, रुदल राय, अरुण मांझी, भूमिपाल राय, तथा नालंदा जिला जदयू अध्यक्ष मो. अरशद सहित राज्य के विभिन्न जिलों से अनेक वरिष्ठ नेता एवं गणमान्य अतिथि उपस्थित रहे।

1000637979

कार्यक्रम के दौरान मनीष कुमार वर्मा ने मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार एवं अन्य सभी विशिष्ट अतिथियों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा, “मेरे पूज्य पिताजी, स्वर्गीय डॉ. अशोक कुमार वर्मा जी एक समर्पित चिकित्सक, समाजसेवी और शिक्षा-स्वास्थ्य के क्षेत्र में समाज को जागरूक करने वाले अग्रदूत थे। उन्होंने अपना संपूर्ण जीवन समाज की सेवा और वंचित वर्ग के कल्याण को समर्पित कर दिया। उनके कार्य आज भी हम सभी के लिए प्रेरणा स्रोत हैं।”

1000638079

उन्होंने आगे कहा कि डॉ. वर्मा का जीवन सादगी, सेवा और समर्पण का प्रतीक था। उनकी नि:स्वार्थ सेवा भावना, मानवीय दृष्टिकोण और समाज के प्रति कर्तव्यनिष्ठा ने उन्हें नालंदा ही नहीं, पूरे क्षेत्र में एक विशिष्ट पहचान दिलाई।

कार्यक्रम में बड़ी संख्या में क्षेत्रीय नागरिकों, चिकित्सकों, समाजसेवियों और जदयू कार्यकर्ताओं की उपस्थिति रही। उपस्थित जनसमूह ने डॉ. वर्मा के योगदान को याद करते हुए उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *