भ्रष्टाचारियों को नहीं मिलेगा सम्मान, ईमानदार व्यवस्था से बनेगा विकसित भारत : दिलीप जायसवाल

0
WhatsApp Image 2026-07-01 at 6.01.32 AM

नेता और अधिकारी ईमानदार होंगे तभी बदलेगी व्यवस्था : दिलीप जायसवाल

राजगीर (नालंदा), संवाददाता। भारतीय जनता युवा मोर्चा, नालंदा एवं भाजपा महिला मोर्चा के संयुक्त तत्वावधान में रविवार को राजगीर स्थित संस्कार सेवा सदन में डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के 125वें स्मरण पक्ष के अवसर पर छात्र-छात्रा सम्मेलन का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में बिहार सरकार के राजस्व एवं भूमि सुधार मंत्री दिलीप जायसवाल तथा भाजपा युवा मोर्चा के नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष जितेंद्र सिंह शामिल हुए।

कार्यक्रम में पूर्व मंत्री एवं बिहारशरीफ विधायक डॉ. सुनील कुमार, भाजपा नालंदा जिलाध्यक्ष राजेश कुमार, भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश उपाध्यक्ष सरोज, कार्यक्रम प्रभारी एवं युवा मोर्चा प्रदेश मंत्री आनंद प्रकाश, युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष विकास कुमार तथा महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष रूचि श्रीवास्तव सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता एवं छात्र-छात्राएं मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष विकास कुमार ने किया।

राजगीर पहुंचने पर मंत्री दिलीप जायसवाल और प्रदेश अध्यक्ष जितेंद्र सिंह का भाजपा कार्यकर्ताओं ने जगह-जगह भव्य स्वागत किया। कार्यक्रम स्थल पर भी उन्हें माला, अंगवस्त्र एवं पुष्पगुच्छ भेंट कर सम्मानित किया गया।

अपने संबोधन में मंत्री दिलीप जायसवाल ने डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के जीवन और राष्ट्र के प्रति उनके योगदान पर विस्तार से प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि डॉ. मुखर्जी ने जिस कश्मीर के लिए अपना सर्वोच्च बलिदान दिया, आज वही कश्मीर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में विकास की नई ऊंचाइयों को छू रहा है। उन्होंने कहा कि आज कश्मीर के युवाओं के हाथों में पत्थर नहीं, बल्कि किताब और कलम है।

उन्होंने कहा कि डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी एक महान शिक्षाविद थे और कम उम्र में ही कुलपति बनने का गौरव प्राप्त किया था। उनका पूरा जीवन राष्ट्रसेवा के लिए समर्पित रहा। उन्होंने युवाओं से आह्वान किया कि वे डॉ. मुखर्जी के आदर्शों को अपनाकर राष्ट्र निर्माण में अपनी सक्रिय भागीदारी निभाएं।

मंत्री ने सोशल मीडिया पर फैलाए जा रहे भ्रामक और देशविरोधी प्रचार से सावधान रहने की अपील करते हुए कहा कि विदेशी प्लेटफॉर्मों के माध्यम से भारत की छवि खराब करने की साजिशें रची जा रही हैं, लेकिन देश के युवा और छात्र-छात्राएं ऐसे षड्यंत्रों को कभी सफल नहीं होने देंगे। उन्होंने कहा कि भारत का युवा राष्ट्रभक्त है और देशहित के खिलाफ किसी भी साजिश का डटकर मुकाबला करेगा।

उन्होंने प्रशासनिक व्यवस्था पर भी जोर देते हुए कहा कि मंत्री और अधिकारियों को पूरी ईमानदारी के साथ जनता की समस्याओं का समाधान करना चाहिए। साथ ही भ्रष्टाचारियों, अपराधियों और समाज के अराजक तत्वों का सामाजिक बहिष्कार किया जाना चाहिए।

भाजपा युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष जितेंद्र सिंह ने कहा कि डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी देश के युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत हैं। उन्होंने स्वतंत्रता के बाद जम्मू-कश्मीर में लागू अलग संविधान, अलग निशान और अलग प्रधान की व्यवस्था का पुरजोर विरोध किया तथा ‘एक देश, एक संविधान और एक निशान’ के लिए संघर्ष करते हुए अपना सर्वोच्च बलिदान दिया। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अनुच्छेद 370 हटाकर डॉ. मुखर्जी के अधूरे सपनों को साकार किया।

पूर्व मंत्री एवं बिहारशरीफ विधायक डॉ. सुनील कुमार ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी ही राष्ट्र सर्वोपरि की भावना के साथ कार्य करने वाली पार्टी है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश निरंतर विकास की ओर बढ़ रहा है तथा डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी और पंडित दीनदयाल उपाध्याय के विचारों के अनुरूप समाज के अंतिम व्यक्ति तक विकास का लाभ पहुंचाया जा रहा है।

कार्यक्रम के अंत में महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष रूचि श्रीवास्तव ने धन्यवाद ज्ञापन किया।

इस अवसर पर जिला उपाध्यक्ष अरविंद पटेल, शैलेन्द्र कुमार, सुधीर कुमार, साबो देवी, जिला महामंत्री वीरेंद्र गोप, शिवरतन प्रसाद, जिला मंत्री प्रवीण सिंह, अमरेश कुमार, राजू माहुरी, रंजू कुमारी, कंचन चंद्रवंशी, योगेंद्र मंडल, छोटे लाल राजवंशी, अमित शान, गीता यादव, विजयलक्ष्मी, शैलेन्द्र आर्य, सोनू कुमार हिंदू, विपिन झा, राजू कुशवाहा, महेंद्र सिंह यादव, विकास चंद्रवंशी, अनुग्रह नारायण, धीरज पाठक, रौशन कुमार यादव, कौशलेंद्र कुमार, इंदु कुशवाहा, डॉ. रेणु देवी, राजाराम पटेल, संदीप कुमार, महेंद्र गुप्ता, विश्वजीत उपाध्याय, रामलगन चौधरी, वीरभद्र चौधरी, राजकुमार दांगी, महेंद्र प्रसाद, अरुण कुमार सिंह, अंजू रानी, सुभद्रा झा, कुमारी संयुक्ता सिन्हा, चंद्रप्रकाश, जय राम कुमार सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी उपस्थित रहे।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *