न्यू नालंदा कॉलोनी में छापेमारी, अवैध देसी कट्टा के साथ युवक गिरफ्तार

0
WhatsApp Image 2026-09-01 at 6.00.32 AM

बिहारशरीफ। नालंदा पुलिस द्वारा अवैध आग्नेयास्त्रों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत लहेरी थाना पुलिस ने न्यू नालंदा कॉलोनी में छापेमारी कर एक युवक को अवैध देसी कट्टा के साथ गिरफ्तार किया है।

पुलिस के अनुसार, लहेरी थाना पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि न्यू नालंदा कॉलोनी में एक व्यक्ति अवैध आग्नेयास्त्र लेकर घूम रहा है। सूचना के सत्यापन और आवश्यक कार्रवाई के लिए पुलिस टीम ने विधिवत छापेमारी की। इस दौरान एक युवक को अवैध देसी कट्टा के साथ पकड़ लिया गया।

गिरफ्तार युवक की पहचान छोटू कुमार (23 वर्ष) के रूप में हुई है। वह मूल रूप से मैयार गांव, थाना छबिलापुर, जिला नालंदा का रहने वाला है। वर्तमान में वह न्यू नालंदा कॉलोनी, थाना लहेरी, बिहारशरीफ में रह रहा था। उसके पिता का नाम श्याम सुंदर प्रसाद बताया गया है।

मामले को लेकर लहेरी थाना में कांड संख्या 406/26 दर्ज किया गया है। पुलिस द्वारा गिरफ्तार अभियुक्त के खिलाफ आगे की विधिसम्मत कार्रवाई की जा रही है। यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक, नालंदा के निर्देश पर जिले में अवैध हथियारों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत की गई है।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *