दुर्गा पूजा से पहले तेलमर थाना में शांति समिति की बैठक, सुरक्षा से लेकर विसर्जन तक पर हुई चर्चा
हरनौत – दुर्गा पूजा पर्व को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने को लेकर तेलमर थाना परिसर में शुक्रवार को शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में सदर एसडीपीओ-2 राकेश रंजन भी मौजूद थे। वहीं बैठक की अध्यक्षता थानाध्यक्ष चंद्रशेखर कुमार ने की। इस दौरान पूजा समितियों के सदस्य, डीजे संचालक,जनप्रतिनिधियों एवं स्थानीय गणमान्य लोगों से पर्व के दौरान शांति व्यवस्था बनाए रखने को लेकर चर्चा की गई। अधिकारियों ने कहा कि दुर्गा पूजा के दौरान सभी समुदायों के लोग आपसी भाईचारा और सौहार्द बनाए रखें। पूजा पंडालों में सुरक्षा व्यवस्था, भीड़ नियंत्रण, यातायात व्यवस्था तथा निर्धारित नियमों के पालन पर भी विशेष जोर दिया गया। समिति के सदस्यों से अपील की गई कि किसी भी तरह की अफवाह पर ध्यान नहीं दें और संदिग्ध गतिविधि की जानकारी तत्काल पुलिस को दें। उन्होंने ने कहा कि थाना क्षेत्र के तेलमर , ललुआडीह , बेजापति , जीवनपुर , जगतपुर , सोराडीह , भेड़िया , विरेयापर , बेढ़ना , गोसाईमठ , न्याखंदा , मोहनखंदा , काजीपुर , भोजपुर , पाकड , मुस्ताफापुर , नूरनगर , छिडली, वनगच्छा , पनपनमा , हृदनबिगहा आदि गांव पर पुलिस की नजर है।इस दौरान विसजर्न को लेकर चर्चा हुई।
