पावापुरी में मोकामा के विधायक अनंत सिंह का जोरदार स्वागत, आशापुरी मंदिर में की पूजा-अर्चना, समर्थकों की उमड़ी जनसैलाब
मोकामा विधायक अनंत सिंह शनिवार को नालंदा जिले के गिरियक प्रखंड के पावापुरी होते हुए घोषरावां गांव पहुंचे। इस दौरान उन्होंने जनसुराज पार्टी के नेता अजय कुमार उर्फ गोल्डमैन के समर्थन में रोड शो किया। आनंद सिंह के साथ भोजपुरी गायक गुंजन से भी मौजूद थे। गुंजन सिंह को देखने के लिए भी समर्थकों की भीड़ लगी रही। उनके काफिले के पहुंचने पर स्थानीय नेताओं और समर्थकों ने जोरदार स्वागत किया।
घोषरावां गांव पहुंचने पर पूर्व प्रखंड प्रमुख अरविंद सिंह, गोपाल कुमार समेत अन्य नेताओं एवं समर्थकों ने उनका स्वागत किया। इसके बाद अनंत सिंह घोषरावां स्थित मां आशापुरी मंदिर पहुंचे, जहां उन्होंने मां आशापुरी के दर्शन कर पूजा-अर्चना की। उसके बाद उनका काफिला नवादा की ओर प्रस्थान कर गए। वही रोड शो के दौरान समर्थकों में काफी उत्साह भी देखा गया।
