बंद घर का ताला तोड़कर लाखों के जेवरात सहित नगद चोरी, हरनौत थाना क्षेत्र की घटना
हरनौत थाना क्षेत्र के पोआरी गांव में चोरों ने एक बंद घर को निशाना बनाते हुए ताला तोड़कर लाखों रुपये मूल्य के जेवरात और नगद राशि चोरी कर ली। घटना की जानकारी घर लौटने के बाद परिजनों को हुई, जिसके बाद इलाके में हड़कंप मच गया।
पीड़ीत व्यक्ति पोआरी गांव के निवासी बब्लू सिंह के पुत्र कुंदन कुमार ने बताया कि हम दिल्ली में रहते हैं।मेरी पत्नि एवं बच्ची घर पर रहते हैं। बच्ची का तबियत ख़राब हो गया था। जिसको लेकर ईलाज कराने पावापुरी स्थित विम्स में चले गए थे।
इसी दौरान अज्ञात चोरों ने घर के पीछे स्थित चारदीवारी फांद कर घर में प्रवेश किया तथा ताला तोड़कर घर में घुसे और कमरे में रखे गोदरेज, बक्सा, ट्रंक के ताले तोड़कर सामान को खंगाला व सोने-चांदी के जेवरात एवं नगद रुपये लेकर फरार हो गए।इसके बारे सुचना तब मिली जब पावापुरी से वापस पोआरी आए।घर लौटने पर दरवाजे का ताला टूटा देखा और अंदर सामान बिखरा पाया। समान कि खोज-बीन किया तो पायल,सोने के चैन, मंगलसूत्र,कान बाली , नथुनि ,पितल के वर्तन,एक कंबल,दस पीस महंगे साड़ी सहित 11300 रुपए गायब है।जिसके बाद डायल 112 को सूचना दी गई।घटना की सूचना पर पुलिस घटनास्थल पर पहुंची थी।पुलिस ने परिजनों से विभिन्न जानकारियां ली। चोरी गए सामान और नगद राशि का आकलन किया जा रहा है। वहीं थानाध्यक्ष इंस्पेक्टर मुकेश कुमार वर्मा ने बताया कि आवेदन मिलने पर करवाईं कि जाएगी।
