पटना स्नातक चुनाव: नीरज कुमार की जीत के लिए मैदान में उतरी लोजपा, 20 प्रखंडों में तेज करेगी जनसंपर्क अभियान

0
20261016_123927

महिला प्रकोष्ठ की प्रदेश अध्यक्ष शोभा सिन्हा को नालंदा का प्रभारी बनाया गया, चिराग पासवान के निर्देश पर एनडीए प्रत्याशी के समर्थन में जुटे पार्टी कार्यकर्ता

बिहारशरीफ, नालंदा। पटना स्नातक निर्वाचन क्षेत्र के चुनाव में एनडीए प्रत्याशी नीरज कुमार की जीत सुनिश्चित करने के लिए लोक जनशक्ति पार्टी (लोजपा) ने अपनी पूरी ताकत झोंक दी है। इसी कड़ी में बिहारशरीफ स्थित लोजपा के पार्टी कार्यालय में प्रेस कॉन्फ्रेंस का आयोजन किया गया। इसमें पार्टी की महिला प्रकोष्ठ की प्रदेश अध्यक्ष शोभा सिन्हा ने कहा कि पार्टी कार्यकर्ता नालंदा जिले के सभी 20 प्रखंडों में पंचायत और बूथ स्तर तक जनसंपर्क अभियान चला रहे हैं। इस दौरान स्नातक मतदाताओं से मुलाकात कर एनडीए प्रत्याशी नीरज कुमार के समर्थन में मतदान करने की अपील की जा रही है।

प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए शोभा सिन्हा ने कहा कि पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान के निर्देश पर उन्हें पटना स्नातक निर्वाचन क्षेत्र के चुनाव के लिए नालंदा जिले का प्रभारी बनाया गया है। इस जिम्मेदारी के तहत वह पार्टी के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं के साथ लगातार जनसंपर्क कर रही हैं। उन्होंने विश्वास जताया कि नालंदा जिले के मतदाताओं का समर्थन एनडीए प्रत्याशी नीरज कुमार को मिलेगा और उनकी जीत सुनिश्चित होगी।

उन्होंने कहा कि लोजपा का संगठन पूरी मजबूती के साथ एनडीए प्रत्याशी के पक्ष में काम कर रहा है। पार्टी कार्यकर्ता गांवों, पंचायतों और बूथ स्तर पर मतदाताओं तक पहुंचकर एनडीए की नीतियों और प्रत्याशी के समर्थन में मतदान करने का आग्रह कर रहे हैं।

रात-दिन मेहनत कर रहे पार्टी कार्यकर्ता

इस मौके पर लोजपा के जिलाध्यक्ष सत्येंद्र मुकुट ने कहा कि चिराग पासवान के निर्देशानुसार पार्टी के सभी पदाधिकारी और कार्यकर्ता पटना स्नातक निर्वाचन क्षेत्र में एनडीए प्रत्याशी की जीत के लिए लगातार जनसंपर्क अभियान चला रहे हैं। उन्होंने बताया कि महिला प्रकोष्ठ की प्रदेश अध्यक्ष शोभा सिन्हा के नेतृत्व में संगठन के लोग एकजुट होकर चुनाव प्रचार में जुटेंगे । प्रत्याशी को जीत दिलाने के उद्देश्य से कार्यकर्ता दिन-रात मेहनत कर रहे हैं।

प्रेस कॉन्फ्रेंस में पार्टी पदाधिकारियों ने एकजुटता प्रदर्शित करते हुए नीरज कुमार के समर्थन में चुनावी अभियान को और तेज करने की बात कही।

इस अवसर पर लोजपा जिलाध्यक्ष सत्येंद्र मुकुट, महिला प्रकोष्ठ की प्रदेश अध्यक्ष शोभा सिन्हा, नीलम देवी, रीना राज, बसंती देवी, पप्पू कुमार सहित विभिन्न प्रखंडों के अध्यक्ष और पार्टी के कई पदाधिकारी एवं गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *