नालंदा में 10 सितंबर को जॉब कैंप, 18 पदों पर होगी भर्ती

0
64a61fed-6bd8-4468-8f12-a9656a996b67_1667989994580

मैनेजर, सेल्स मैनेजर और ऑफिस मैनेजर पदों के लिए 10वीं से स्नातक एवं एमबीए तक के महिला-पुरुष दोनों अभ्यर्थी ले सकेंगे हिस्सा

10वीं से स्नातक व एमबीए तक के युवाओं को मिलेगा रोजगार का मौका, महिला-पुरुष दोनों अभ्यर्थी ले सकेंगे हिस्सा

बिहारशरीफ, 7 सितंबर। बेरोजगार युवक-युवतियों के लिए रोजगार का अवसर लेकर जिला नियोजनालय, नालंदा की ओर से 10 सितंबर 2026 को जॉब कैंप का आयोजन किया जाएगा। बिहार सरकार के युवा, रोजगार एवं कौशल विकास विभाग के निर्देश के आलोक में आयोजित इस जॉब कैंप में निजी कंपनी इन्वेस्टमेंट प्वाइंट, बिहारशरीफ द्वारा विभिन्न पदों के लिए अभ्यर्थियों का चयन किया जाएगा।

जिला नियोजन पदाधिकारी मो. आकिफ वक्कास ने बताया कि जॉब कैंप का आयोजन संयुक्त श्रम भवन स्थित जिला नियोजनालय, नालंदा, बिहारशरीफ के परिसर में होगा। यह स्थान बिहारशरीफ प्रखंड कार्यालय परिसर के समीप स्थित है। इच्छुक अभ्यर्थी निर्धारित तिथि को कैंप में पहुंचकर भर्ती प्रक्रिया में शामिल हो सकते हैं।

कंपनी की ओर से कुल 18 रिक्तियों के लिए भर्ती की जाएगी। इसमें मार्केटिंग मैनेजर, सेल्स मैनेजर और ऑफिस मैनेजर सहित विभिन्न पद शामिल हैं। पदों के अनुसार अभ्यर्थियों की शैक्षणिक योग्यता 10वीं, 12वीं, स्नातक एवं एमबीए निर्धारित की गई है।

चयनित अभ्यर्थियों को 12 हजार से 15 हजार रुपये प्रतिमाह तक वेतन दिया जाएगा। नौकरी का कार्यस्थल बिहारशरीफ, नालंदा रहेगा। जॉब कैंप में पुरुष और महिला दोनों अभ्यर्थी भाग ले सकते हैं।

अधिक से अधिक युवाओं से शामिल होने की अपील

जिला नियोजनालय ने जिले के बेरोजगार युवक-युवतियों से इस रोजगार मेले में अधिक से अधिक संख्या में शामिल होकर अवसर का लाभ उठाने की अपील की है।

जिला नियोजनालय ने युवाओं से निर्धारित तिथि और स्थान पर समय से पहुंचने तथा भर्ती से संबंधित आवश्यक शैक्षणिक प्रमाणपत्र एवं अन्य जरूरी दस्तावेज साथ लाने की अपील की है।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *