नालंदा में इंटर के छात्र की गोली मारकर हत्या, एक संदिग्ध हिरासत में

0
IMG-20260225-WA0039

मानपुर, नालंदा। जिले के मानपुर थाना क्षेत्र में 16 वर्षीय इंटर के छात्र की गोली मारकर हत्या कर दी गई। मृतक की पहचान पावा गांव निवासी रामानुज शर्मा के पुत्र सौरभ कुमार के रूप में हुई है। घटना के बाद गांव में तनाव का माहौल है। एहतियातन पुलिस बल की तैनाती कर दी गई है।

घटना मानपुर थाना क्षेत्र के डमर बीघा गांव की बताई जा रही है। परिजनों के अनुसार मंगलवार की रात करीब 8 बजे सौरभ के मोबाइल पर किसी का फोन आया था। फोन आने के बाद वह घर से यह कहकर निकला कि थोड़ी देर में वापस आ जाएगा। कुछ समय बाद सूचना मिली कि उसे गोली मार दी गई है।

परिजनों ने घायल अवस्था में सौरभ को इलाज के लिए पावापुरी मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया।

घटना की जानकारी मिलने पर भारत सोनी मेडिकल कॉलेज पहुंचे और परिजनों से मुलाकात कर निष्पक्ष जांच का आश्वासन दिया।

मृतक के परिजनों ने बताया कि रात में फोन आने के बाद सौरभ घर से निकला था। थोड़ी देर बाद गोली लगने की खबर मिली। उन्होंने कहा कि उनका पोता घर का इकलौता चिराग था।

परिजनों ने आशंका जताई कि हत्या पूरी प्लानिंग के तहत की गई है और घर से बुलाकर नजदीक से गोली मारी गई। सौरभ इसी वर्ष इंटर की परीक्षा दी थी और खेती-बाड़ी में भी परिवार का हाथ बंटाता था। उसके पिता झारखंड में कपड़ा फैक्ट्री में काम करते हैं और फिलहाल काम के सिलसिले में चेन्नई गए हुए हैं।

मानपुर थानाध्यक्ष अनिरुद्ध कुमार ने बताया कि मामले की जांच शुरू कर दी गई है। एक युवक को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। आवेदन मिलने के बाद आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

पुलिस मामले के सभी पहलुओं की जांच कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!