बिहारशरीफ विधायक डॉ. सुनील कुमार ने विधानसभा में उठाया प्रधानमंत्री आवास योजना में गड़बड़ी और अवैध वसूली का मुद्दा

0
IMG-20260225-WA0037

बिहारशरीफ, नालंदा । बिहारशरीफ के विधायक डॉ. सुनील कुमार ने बिहार विधानसभा में प्रधानमंत्री आवास योजना में कथित अनियमितताओं और अवैध वसूली का मामला प्रमुखता से उठाया। उन्होंने सदन को अवगत कराते हुए कहा कि बिहारशरीफ नगर निगम क्षेत्र में असर्वेक्षित भूमि पर वर्षों से रह रहे गरीब एवं असहाय परिवार योजना के लाभ से वंचित हैं।

विधायक ने कहा कि सर्वेक्षण के अभाव में पात्र लाभुकों का नाम सूची में शामिल नहीं हो पा रहा है, जिससे योजना का वास्तविक उद्देश्य प्रभावित हो रहा है। उन्होंने सरकार से मांग की कि ऐसे परिवारों का शीघ्र सर्वे कराकर उन्हें योजना का लाभ सुनिश्चित कराया जाए, ताकि हर जरूरतमंद को पक्का आवास मिल सके।

इसके साथ ही डॉ. सुनील कुमार ने रहुई प्रखंड में प्रधानमंत्री आवास योजना के लाभुकों से अवैध वसूली किए जाने का गंभीर आरोप भी लगाया। उन्होंने सदन में बताया कि एक वीडियो सामने आया है, जिसमें योजना का लाभ दिलाने के नाम पर अवैध राशि की मांग की बात उजागर होती है। इसे उन्होंने अत्यंत चिंताजनक और दुर्भाग्यपूर्ण बताया।

विधायक ने स्पष्ट कहा कि गरीबों के अधिकारों के साथ किसी भी प्रकार की अनियमितता या शोषण बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। जरूरतमंद परिवारों को उनका हक दिलाने के लिए वे सदन के भीतर और बाहर मजबूती से आवाज उठाते रहेंगे।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *