भारतीय किसान संघ उत्तर-पूर्व क्षेत्र (बिहार-झारखंड) का प्रशिक्षक प्रशिक्षण वर्ग प्रारंभ

0
IMG-20250502-WA0090

राजगीर (नालंदा) : पूज्य तपस्वी स्वामी जगजीवन महाराज सरस्वती विद्या मंदिर, राजगीर में भारतीय किसान संघ उत्तर-पूर्व क्षेत्र (बिहार-झारखंड) के प्रशिक्षक प्रशिक्षण वर्ग का शुभारंभ भारतीय किसान संघ के अखिल भारतीय संगठन मंत्री दिनेश दत्तात्रेय कुलकर्णी द्वारा दीप प्रज्वलन के साथ किया गया।

उद्घाटन सत्र को संबोधित करते हुए श्री कुलकर्णी ने कहा कि भारतीय किसान संघ एक संगठन आधारित संस्था है, जहाँ कोई एक व्यक्ति नेता नहीं होता। यही संगठनात्मक व्यवस्था इस संस्था को पिछले 45 वर्षों से निरंतर प्रगति के पथ पर अग्रसर कर रही है। उन्होंने कहा कि व्यक्ति आधारित संगठन अक्सर व्यक्ति विशेष के हटने के बाद समाप्त हो जाते हैं या फिर अनुचित लोगों के हाथों में चले जाते हैं। अतः सुदृढ़ और स्थायी संगठन निर्माण अत्यंत आवश्यक है।

उन्होंने कहा कि संगठन के नए कार्यकर्ताओं को संगठन की नीति, रीति और सिद्धांतों से अवगत कराना अनिवार्य है, जिससे संगठन का विस्तार और अधिक मजबूती से किया जा सके। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि जैसे हम अपनी संतान के लिए संपत्ति संचित करते हैं, उसी प्रकार आगामी पीढ़ियों के लिए एक मजबूत संगठन का निर्माण कर उसे सौंपें।

1000645179

कृषि पर अपने विचार व्यक्त करते हुए श्री कुलकर्णी ने गौ-आधारित कृषि को लाभकारी बताते हुए कहा कि इससे भूमि की उर्वरा शक्ति बनी रहती है, और आने वाली पीढ़ियाँ युगों तक आत्मनिर्भर बनी रह सकती हैं।

प्रशिक्षण वर्ग में प्रमुख रूप से उपस्थित रहे:

पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष बद्री नारायण चौधरी, प्रकाश नारायण तिवारी, क्षेत्र संघ सह कार्यवाह दिनेश सिंह, क्षेत्र संगठन मंत्री हेमराज जी, दक्षिण बिहार अध्यक्ष पवन कुमार, महामंत्री अमरेश कुमार, क्षेत्र कोषाध्यक्ष बलिराम सिंह, आर्थिक शोध प्रमुख मनोज कुमार, उत्तर बिहार अध्यक्ष राम एकबाल सिंह, महामंत्री मनोज कुमार गुप्ता सहित अनेक वरिष्ठ पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता।

सभा की अध्यक्षता बिहार प्रदेश उपाध्यक्ष हरिवंश नारायण सिंह ने की तथा संचालन महामंत्री बालकिशोर पाठक द्वारा किया गया। इस अवसर पर मनोज कुमार सिंह भी उपस्थित रहे।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *