10 जुलाई तक बनवा लें ट्रेड लाइसेंस, 11 जुलाई से नगर निगम चलाएगा जांच अभियान
बिहारशरीफ। बिहारशरीफ नगर निगम ने सभी व्यावसायिक प्रतिष्ठानों एवं व्यापारियों के लिए आवश्यक सूचना जारी करते हुए कहा है कि नगर निगम द्वारा 10 जुलाई 2026 तक ट्रेड लाइसेंस बनवाने के लिए विशेष जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है।
नगर निगम ने सभी दुकानदारों, व्यवसायियों एवं व्यावसायिक प्रतिष्ठानों के संचालकों से अपील की है कि वे निर्धारित तिथि तक अपना ट्रेड लाइसेंस अनिवार्य रूप से बनवा लें, ताकि भविष्य में किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े।
नगर निगम के अनुसार 11 जुलाई 2026 से विशेष जांच एवं निरीक्षण अभियान शुरू किया जाएगा। इस दौरान नगर निगम की टीम शहर के विभिन्न बाजार क्षेत्रों में दुकानों और व्यावसायिक प्रतिष्ठानों की जांच करेगी। जिन प्रतिष्ठानों के पास वैध ट्रेड लाइसेंस नहीं मिलेगा, उनके विरुद्ध नगर निगम अधिनियम एवं संबंधित नियमों के तहत आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
नगर निगम ने सभी व्यापारियों से समय रहते ट्रेड लाइसेंस बनवाने की अपील करते हुए कहा है कि निर्धारित समय-सीमा का पालन कर वे अनावश्यक कार्रवाई और असुविधा से बच सकते हैं।
यह सूचना जनहित में बिहारशरीफ नगर निगम द्वारा जारी की गई है।
