बिहारशरीफ में शांतमनी पेपर मिल एलएलपी का उद्घाटन, पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने किया शुभारंभ

0
IMG-20260705-WA0020

बिहारशरीफ (नालंदा)। बिहार के विकास पुरुष, पूर्व मुख्यमंत्री एवं राज्यसभा सांसद नीतीश कुमार ने रविवार को बिहारशरीफ स्थित शांतमनी पेपर मिल एलएलपी का विधिवत उद्घाटन किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि राज्य में औद्योगिक विकास और रोजगार सृजन को बढ़ावा देने के लिए इस प्रकार के उद्योगों की महत्वपूर्ण भूमिका है।

उद्घाटन के बाद श्री कुमार ने पेपर मिल का विस्तृत निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने उत्पादन इकाई, आधुनिक मशीनों, निर्माण प्रक्रिया एवं तकनीकी व्यवस्थाओं की जानकारी प्रबंधन से प्राप्त की। उन्होंने मिल में उपलब्ध संसाधनों और तकनीकी सुविधाओं का अवलोकन करते हुए इसके संचालन की सराहना की।

1001575969

उन्होंने मिल प्रबंधन एवं इससे जुड़े सभी अधिकारियों और कर्मचारियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि यह उद्योग न केवल स्थानीय युवाओं के लिए रोजगार के नए अवसर उपलब्ध कराएगा, बल्कि नालंदा जिले और आसपास के क्षेत्रों में औद्योगिक विकास को भी नई दिशा देगा। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि इस प्रकार के औद्योगिक प्रतिष्ठानों से क्षेत्र की आर्थिक गतिविधियों को मजबूती मिलेगी तथा स्थानीय स्तर पर व्यापार और रोजगार का विस्तार होगा।

इस अवसर पर बिहार सरकार के ग्रामीण विकास मंत्री श्रवण कुमार, नालंदा के सांसद कौशलेंद्र कुमार, बिहार विधान परिषद में सत्तारूढ़ दल के उपनेता ललन सर्राफ सहित अनेक जनप्रतिनिधि, उद्योग जगत से जुड़े लोग, प्रशासनिक अधिकारी, सामाजिक कार्यकर्ता एवं अन्य गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। सभी अतिथियों ने शांतमनी पेपर मिल एलएलपी के सफल संचालन की कामना करते हुए इसे नालंदा के औद्योगिक विकास की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल बताया।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *