रामफल मंडल के सम्मान की जीत के बाद शहीद परिवार से मिले फिल्मकार एन. मंडल

0
WhatsApp Image 2026-09-04 at 9.07.51 AM

अमर शहीद रामफल मंडल जी के सम्मान को लेकर चली ऐतिहासिक मुहिम की जीत के बाद इस लड़ाई के सूत्रधार रणनीतिकार है फिल्मकार एन. मंडल जी का रामफल बाबू की धरती पर स्वागत किया गया।

एन. मंडल जी ने सबसे पहले अमर शहीद रामफल मंडल जी की प्रतिमा को नमन किया और इसके बाद उनके परिवार से मुलाकात कर उनकी पीड़ा और वर्तमान स्थिति को जाना।

परिवार ने अपनी स्थिति बताते हुए कहा—
“देखिए, हम लोग आज कैसे रहते हैं…”

WhatsApp Image 2026 09 04 at 9.07.50 AM

इस पर एन. मंडल जी ने कहा—
“आप कोई साधारण परिवार नहीं हैं। आप महान शहीद रामफल मंडल जी का परिवार हैं। रामफल बाबू पर सिर्फ धानुक समाज ही नहीं, पूरे भारत को गर्व है।”

यह सिर्फ एक जीत नहीं, एक शहीद के सम्मान और उनके परिवार के स्वाभिमान की जीत है। यह जीत पूरे बिहार की हैं। यह जीत पूरे धानुक समाज की हैं। यह जीत उन सभी अनशनकारी जुगनू मंडल, राजेश मंडल, आदित्य मंडल, मुरारी मंडल इन सभी के साथ लगे रहे अनशन स्थल पर उनकी हैं। यह जीत सभी संगठन की हैं जिन्होंने आमरण अनशन में साथ दिया। आपको बता दे कि फिल्मकार एन मंडल अखिल भारतीय धानुक एकता महासंघ के राष्ट्रीय कला संस्कृति मंत्री हैं।

अमर शहीद रामफल मंडल जी अमर रहें।
रामफल बाबू का सम्मान—हमारा स्वाभिमान।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *