हरनौत में किसान की संदिग्ध हालात में मौत, परिजनों ने हत्या का लगाया आरोप

0
IMG-20250912-WA0246(1)

हरनौत (नालंदा) : नालंदा जिले के हरनौत थाना क्षेत्र के पचौरा गांव में गुरुवार की देर शाम खेत की रखवाली करने गए एक किसान का शव संदिग्ध परिस्थितियों में बरामद हुआ। मृतक की पहचान पचौरा गाँव निवासी स्व. विष्णु देव प्रसाद के 45 वर्षीय पुत्र राजनंदन कुमार के रूप में की गई है।

परिजनों ने बताया की राजनंदन दोपहर करीब ढाई बजे खेती व फसल देखने की बात कहकर घर से निकले थे। जब देर शाम तक वे वापस नहीं लौटे तो परिजनों ने खोजबीन शुरू की। रात करीब साढ़े आठ बजे पचौरा गांव स्थित सड़क किनारे उनका शव पाया गया।

मृतक के भाई संतोष कुमार ने आरोप लगाया कि राजनंदन की हत्या की गई है। उन्होंने बताया कि मृतक के हाथ जले हुए थे और सीना बुरी तरह कुचला हुआ था। शरीर पर मिट्टी का कोई दाग नहीं था, जिससे संदेह गहराता है कि उन पर लोहे की रॉड से हमला कर हत्या की गई है।

घटना की सूचना मिलते ही सदर डीएसपी-1 संजय कुमार जायसवाल पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए बिहार शरीफ मॉडल अस्पताल भेजा गया है और डॉग स्क्वायड को जांच के लिए बुलाया गया है। प्रथम दृष्टया करंट लगने से मौत की संभावना जताई जा रही है, क्योंकि हाथ पर जलने के निशान पाए गए हैं। उन्होंने कहा कि आवेदन मिलने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी और फिलहाल पुलिस सभी बिंदुओं पर जांच कर रही है।

मृतक अपने पीछे पत्नी बेबी देवी, 12 वर्षीय पुत्र और 8 वर्षीय पुत्री को छोड़ गए हैं। घटना से पूरे गांव में शोक की लहर फैल गई है।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *