बिहारशरीफ में NDA के कार्यक्रम की तैयारियों का इंजीनियर सुनील कुमार ने लिया जायजा
13 अक्टूबर को श्रम कल्याण केंद्र के मैदान में होगा कार्यक्रम, तैयारियों को लेकर कार्यकर्ताओं को दिए आवश्यक निर्देश
बिहारशरीफ (नालंदा)। पटना स्नातक एवं शिक्षक निर्वाचन को लेकर राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (NDA) की ओर से आगामी 13 अक्टूबर, मंगलवार को बिहारशरीफ स्थित श्रम कल्याण केंद्र के मैदान में आयोजित होने वाले कार्यक्रम की तैयारियां तेज हो गई हैं। कार्यक्रम की तैयारियों का जायजा लेने के लिए जद(यू) के राष्ट्रीय महासचिव इंजीनियर सुनील कुमार ने आयोजन स्थल का निरीक्षण किया।
इस दौरान उन्होंने कार्यक्रम स्थल पर चल रही तैयारियों का बारीकी से निरीक्षण किया और आयोजन को सफल, सुव्यवस्थित एवं भव्य बनाने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने संबंधित पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं से आपसी समन्वय स्थापित कर पूरी तत्परता एवं जिम्मेदारी के साथ तैयारियों को अंतिम रूप देने की अपील की।
इंजीनियर सुनील कुमार ने कहा कि कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए सभी कार्यकर्ताओं की सक्रिय भागीदारी और सामूहिक प्रयास जरूरी हैं। उन्होंने सभी से अपनी-अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन करते हुए निर्धारित समय पर तैयारियां पूरी करने को कहा, ताकि कार्यक्रम का संचालन व्यवस्थित ढंग से हो सके। कार्यक्रम में निशांत कुमार के भी शामिल होने की जानकारी दी गई।
इस अवसर पर जद(यू) जिलाध्यक्ष मो. अरशद, अशगर शमीम, जिला प्रवक्ता भवानी सिंह, रंजीत कुमार, अजय पटेल, अविनाश कुमार, महमूद बख्खो और बंटी राज सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।
