डीएम और एसपी ने ईवीएम वेयरहाउस का किया मासिक निरीक्षण

0
IMG-20261003-WA0067

सुरक्षा व्यवस्था, सीसीटीवी निगरानी और अग्नि सुरक्षा का लिया जायजा

बिहारशरीफ (नालंदा)। जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-जिलाधिकारी श्रीमती उदिता सिंह एवं पुलिस अधीक्षक हृदयकांत ने शनिवार को माघड़ा स्थित ईवीएम वेयरहाउस का मासिक निरीक्षण किया। इस दौरान अधिकारियों ने वेयरहाउस में ईवीएम की सुरक्षा को लेकर की गई व्यवस्थाओं का जायजा लिया।

निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने ईवीएम वेयरहाउस की सुरक्षा व्यवस्था, सीसीटीवी कैमरों से हो रही निगरानी, अग्नि सुरक्षा सहित अन्य व्यवस्थाओं का बारीकी से निरीक्षण किया। अधिकारियों ने वेयरहाउस की सुरक्षा से संबंधित व्यवस्थाओं की स्थिति की जानकारी ली।

निरीक्षण के दौरान पुलिस अधीक्षक, नालंदा, अग्निशमन पदाधिकारी, नालंदा, उप निर्वाचन पदाधिकारी, नालंदा सहित अन्य संबंधित पदाधिकारी मौजूद रहे।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *