बेलौआ में 27.18 किमी लंबे 4-लेन पर्यटक राजमार्ग का डीएम कुंदन कुमार ने किया स्थलीय निरीक्षण, निर्माण कार्य में तेजी के दिए निर्देश

0
IMG-20251226-WA0064

नालंदा। जिला पदाधिकारी नालंदा कुंदन कुमार ने अपने भ्रमण कार्यक्रम के दौरान बेलौआ में निर्माणाधीन 4-लेन राजमार्ग (पर्यटक मार्ग) के कार्य प्रगति का स्थलीय निरीक्षण किया। यह महत्वाकांक्षी परियोजना सलेपुर से राजगीर तक एनएच-82 पर नूरसराय–अहियापुर–सिलाव मार्ग होते हुए बनाई जा रही है, जिसकी कुल लंबाई 27.180 किलोमीटर है। यह मार्ग बौद्ध सर्किट को जोड़ने वाला एक प्रमुख पर्यटक मार्ग है, जिससे क्षेत्र में पर्यटन को बढ़ावा मिलने की उम्मीद है।

निरीक्षण के दौरान जिला पदाधिकारी ने संबंधित कनीय अभियंता, पुल निर्माण निगम को स्पष्ट निर्देश देते हुए कहा कि निर्माण कार्य में तेजी लाई जाए और गुणवत्ता के साथ समय पर कार्य को पूरा किया जाए। उन्होंने कहा कि इस परियोजना के पूर्ण होने से स्थानीय लोगों के साथ-साथ पर्यटकों को भी आवागमन में सुविधा मिलेगी।

निरीक्षण के क्रम में उपस्थित स्थानीय भूमि मालिकों की समस्याओं को जिला पदाधिकारी ने गंभीरता से सुना। भूमि अधिग्रहण एवं अन्य संबंधित मामलों को लेकर उठाई गई समस्याओं के त्वरित समाधान के लिए उन्होंने मौके पर ही संबंधित पदाधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

इस अवसर पर प्रशिक्षु सहायक समाहर्ता, भूमि सुधार उपसमाहर्ता राजगीर, अंचलाधिकारी राजगीर, संबंधित कनीय अभियंता पुल निर्माण निगम सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *