अंतर्राष्ट्रीय वृद्धजन दिवस पर जिला स्तरीय कार्यक्रम आयोजित

0
WhatsApp Image 2026-10-02 at 5.47.34 AM

वृद्धजनों के सम्मान, अधिकारों और कल्याण के प्रति जागरूकता का दिया गया संदेश

बिहारशरीफ। अंतर्राष्ट्रीय वृद्धजन दिवस के अवसर पर गुरुबार को नालंदा में जिला स्तरीय कार्यक्रम का आयोजन किया गया। सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग, भारत सरकार की महत्वाकांक्षी योजना ‘अटल वयो अभ्युदय योजना’ के अंतर्गत आयोजित इस कार्यक्रम का उद्देश्य सक्रिय एवं स्वस्थ वृद्धावस्था, अंतर-पीढ़ीगत संबंधों तथा वरिष्ठ नागरिकों के अधिकार, कल्याण और समाज में उनके योगदान के प्रति जागरूकता बढ़ाना रहा।

कार्यक्रम का शुभारंभ जिला सूचना एवं जनसंपर्क पदाधिकारी डॉ. अजय कुमार, जिला नियोजन पदाधिकारी आकिफ बक्कास, जिला अल्पसंख्यक कल्याण पदाधिकारी मनीष कुमार, कला एवं संस्कृति पदाधिकारी शालिनी प्रकाश, वरीय उप समाहर्त्ता-सह-सहायक निदेशक जिला दिव्यांगजन सशक्तिकरण कोषांग प्राची रिया, जिला प्रोग्राम पदाधिकारी आईसीडीएस अर्चना कुमारी, शमा विकास समिति इस्लामपुर के मो. निजामुद्दीन अंसारी, ब्रह्माकुमारी ज्योति दीदी एवं सहायक निदेशक सामाजिक सुरक्षा स्नेहा ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर किया।

WhatsApp Image 2026 10 02 at 5.47.34 AM 1

कार्यक्रम में सोगरा उच्च विद्यालय, बिहारशरीफ, एस.एस. बालिका उच्च विद्यालय, बिहारशरीफ तथा नालंदा कॉलेजिएट +2 उच्च विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रम, भाषण प्रतियोगिता एवं विभिन्न गीतों की प्रस्तुति दी। ब्रह्माकुमारी संस्था की ओर से करीब 20 मिनट का मेडिटेशन कार्यक्रम भी कराया गया।

वृद्धजनों और बच्चों के बीच आपसी संवाद एवं सहभागिता को बढ़ावा देने के उद्देश्य से कैरम बोर्ड तथा नींबू-चम्मच दौड़ जैसी मनोरंजक प्रतियोगिताएं भी आयोजित की गईं। कार्यक्रम के दौरान उपस्थित लोगों को वृद्धजनों के सम्मान तथा नशा मुक्त भारत के निर्माण के लिए प्रतिज्ञा भी दिलाई गई।

कार्यक्रम के अंत में विभिन्न प्रतियोगिताओं एवं गतिविधियों में बेहतर प्रदर्शन करने वाले प्रतिभागियों को पुरस्कार प्रदान किया गया। अतिथियों ने वृद्धजनों के सम्मान, उनके अधिकारों की रक्षा तथा समाज में उनकी सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए सामूहिक प्रयास की आवश्यकता पर बल दिया। धन्यवाद ज्ञापन के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *