दिव्यांगजनों को सहायक उपकरण वितरित, ‘संबल’ योजना के तहत मिली मदद

0
IMG-20260318-WA0021

शंकर कुमार की रिपोर्ट

नालंदा। मुख्यमंत्री दिव्यांगजन सशक्तिकरण छत्र ‘संबल’ योजना के तहत जिले में चिन्हित दिव्यांगजनों के बीच सहायक उपकरणों का वितरण किया गया। मंगलवार को आयोजित कार्यक्रम में जिला पदाधिकारी कुंदन कुमार एवं उप विकास आयुक्त शुभम कुमार ने लाभार्थियों को उपकरण सौंपे।

इस दौरान कुल 5 श्रवण यंत्र, 1 एमएसआईईडी किट तथा 1 बैसाखी का वितरण किया गया। अधिकारियों ने मौके पर ही श्रवण यंत्रों की कार्यक्षमता की जांच कर यह सुनिश्चित किया कि सभी उपकरण सही तरीके से काम कर रहे हैं।

जिलाधिकारी और उप विकास आयुक्त ने दिव्यांगता कोषांग के कर्मियों को निर्देश दिया कि लाभार्थियों को उपकरणों के सही उपयोग की पूरी जानकारी दी जाए और उनका प्रदर्शन भी कराया जाए।

साथ ही एमएसआईईडी किट प्राप्त करने वाले लाभार्थी को पढ़ाई के लिए प्रेरित करते हुए अधिकारियों ने शिक्षा के महत्व पर जोर दिया। इस पहल से दिव्यांगजनों को आत्मनिर्भर बनने में सहायता मिलने की उम्मीद है।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *