गिरियक में वाहन चेकिंग के दौरान बाइक चोर गिरोह का भंडाफोड़, पांच चोरी की बाइक बरामद
बिहारशरीफ। नालंदा पुलिस ने रोको-टोको अभियान के तहत चलाए जा रहे सघन वाहन चेकिंग के दौरान गिरियक थाना क्षेत्र में बाइक चोरी के मामले का खुलासा करते हुए पांच चोरी की मोटरसाइकिल बरामद की है। इस कार्रवाई में चार आरोपितों को गिरफ्तार किया गया है, जबकि दो विधि-विरुद्ध बालकों को भी निरुद्ध किया गया है।
पुलिस अधीक्षक नालंदा के निर्देश पर 27 सितंबर 2026 को जिले में रोको-टोको अभियान के तहत वाहनों की सघन जांच की जा रही थी। इसी दौरान गिरियक थाना क्षेत्र में पुलिस ने चोरी की मोटरसाइकिल के साथ दो आरोपितों और एक विधि-विरुद्ध बालक को पकड़ा। पूछताछ के बाद उनकी निशानदेही पर अलग-अलग स्थानों पर छापेमारी कर चोरी की कुल पांच मोटरसाइकिल बरामद की गईं। साथ ही तीन अन्य आरोपितों को भी गिरफ्तार किया गया।

गिरफ्तार आरोपितों में लहेरी थाना क्षेत्र के कटरा पर निवासी मो. सरफराज आलम (18 वर्ष), नदी मोड़ निवासी मो. अलसलान (18 वर्ष), अखाड़ा पर निवासी मो. साकिर (18 वर्ष) तथा कटरा पर निवासी मो. शाहिद (18 वर्ष) शामिल हैं। इसके अलावा दो विधि-विरुद्ध बालकों को भी निरुद्ध किया गया है।
पुलिस के अनुसार, पकड़े गए आरोपितों की निशानदेही पर अन्य संभावित ठिकानों पर भी छापेमारी जारी है। साथ ही गिरफ्तार आरोपितों के आपराधिक इतिहास का पता लगाया जा रहा है। पुलिस यह भी जांच कर रही है कि बरामद मोटरसाइकिलें किन-किन स्थानों से चोरी की गई थीं और इस गिरोह में और कितने लोग शामिल हैं।
छापेमारी दल में गिरियक थानाध्यक्ष सह पुलिस निरीक्षक श्रीकांत कुमार, पुलिस अवर निरीक्षक चतुर्भुज राय, पुलिस अवर निरीक्षक राहुल कुमार, पुलिस अवर निरीक्षक निशांत भूषण ज्ञानेन्दु सहित गिरियक थाना के सशस्त्र बल शामिल रहे। इस पूरे कंटेंट को थोड़ा छोटा करें
