जिलाधिकारी ने 21 जन-शिकायतों की सुनवाई कर संबंधित अधिकारियों की तय की जवाबदेही

0
WhatsApp Image 2026-08-20 at 6.32.55 AM (2)

नालंदा, 19 अगस्त 2026। नालंदा की जिलाधिकारी श्रीमती उदिता सिंह ने बुधवार को आयोजित जन-सुनवाई में जिले के विभिन्न प्रखंडों एवं पंचायतों से पहुंचे 21 फरियादियों की समस्याओं और शिकायतों को गंभीरतापूर्वक सुना। जिलाधिकारी ने प्रत्येक आवेदक की समस्या को ध्यानपूर्वक सुनते हुए संबंधित मामलों की वस्तुस्थिति की जानकारी ली और शिकायतों के त्वरित, निष्पक्ष एवं नियमानुसार निष्पादन के लिए संबंधित पदाधिकारियों की जवाबदेही निर्धारित की।

जन-सुनवाई के दौरान स्वास्थ्य विभाग में परिचारी के पुनर्नियोजन, फर्जी वंशावली को रद्द करने, अनुपस्थिति से संबंधित जांच तथा भूमि के रजिस्टर्ड बंटवारे, राजस्व अभिलेख, भूमि पर कब्जे एवं दर्ज रकबे से जुड़े मामलों की सुनवाई की गई।

इन मामलों के निष्पादन के लिए जिलाधिकारी ने अपर समाहर्ता-सह-जिला लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी, नालंदा को आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। उन्होंने संबंधित मामलों की निष्पक्ष एवं नियमानुसार जांच करते हुए समयबद्ध तरीके से कार्रवाई करने को कहा।

वहीं, विद्युत बिल में सुधार से संबंधित शिकायत के त्वरित निष्पादन के लिए कार्यपालक अभियंता, विद्युत आपूर्ति प्रमंडल, बिहारशरीफ ग्रामीण को आवश्यक कार्रवाई करने का निर्देश दिया गया।

जिलाधिकारी ने सभी संबंधित पदाधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिया कि जन-शिकायतों के निष्पादन में उत्तरदायित्व, पारदर्शिता, निष्पक्षता एवं संवेदनशीलता का विशेष ध्यान रखा जाए। उन्होंने कहा कि प्रत्येक शिकायत का नियमानुसार और समयबद्ध तरीके से निष्पादन सुनिश्चित किया जाए तथा की गई कार्रवाई एवं उसके परिणाम से संबंधित आवेदक को भी नियमानुसार अवगत कराया जाए।

उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया कि जन-सुनवाई में प्राप्त शिकायतों को महज औपचारिकता के रूप में न लिया जाए। प्रत्येक मामले में समस्या के स्थायी एवं प्रभावी समाधान की दिशा में आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित की जाए, ताकि आमजनों को त्वरित राहत मिले और प्रशासन के प्रति उनका विश्वास और मजबूत हो।

जिलाधिकारी ने कहा कि जन-सुनवाई प्रशासन और आम जनता के बीच सीधा संवाद स्थापित करने का महत्वपूर्ण माध्यम है। इसलिए अधिकारियों की जिम्मेदारी है कि वे आम लोगों की समस्याओं को गंभीरता से सुनें और नियमानुसार निष्पक्ष कार्रवाई करते हुए शिकायतों का प्रभावी समाधान सुनिश्चित करें।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *