चोरसुआ पहुंचे मंत्री दीपक प्रकाश, पंचायत सरकार भवन देखकर बोले- ऐसा मॉडल पूरे बिहार में बने

0
IMG-20260710-WA0142

मुखिया ने रखीं पुल, सड़क और कन्या विवाह मंडप की मांग, मंत्री ने अधिकारियों को दिए तत्काल निर्देश

गिरियक (नालंदा) बिहार सरकार के पंचायती राज मंत्री दीपक प्रकाश ने अपने दो दिवसीय नालंदा दौरे के दौरान शुक्रवार को गिरियक प्रखंड की चोरसुआ पंचायत का दौरा किया। यहां पहुंचने पर स्थानीय मुखिया चंदन कुमार के नेतृत्व में ग्रामीणों एवं कार्यकर्ताओं ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया।

पंचायत सरकार भवन में आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मंत्री ने राज्य सरकार द्वारा संचालित विभिन्न विकास एवं जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि सरकार पंचायतों को सशक्त बनाने और गांवों के समग्र विकास के लिए लगातार कार्य कर रही है। योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचे, इसके लिए जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों को आपसी समन्वय के साथ कार्य करना होगा।

1001589050

मंत्री ने कहा कि पंचायत स्तर की समस्याओं के त्वरित समाधान तथा आम लोगों तक सरकारी योजनाओं की जानकारी पहुंचाने के लिए प्रखंड स्तर पर सहयोग शिविर और पंचायत दिवस का नियमित आयोजन किया जा रहा है।

इस दौरान मंत्री दीपक प्रकाश ने चोरसुआ पंचायत सरकार भवन के सौंदर्यीकरण एवं परिसर की बेहतर व्यवस्था की सराहना करते हुए इसे अन्य पंचायतों के लिए प्रेरणादायक बताया।

कार्यक्रम के दौरान मुखिया चंदन कुमार ने पंचायत सरकार भवन के समीप नदी पर पुलिया निर्माण, कृषि क्षेत्र तक पक्की सड़क, त्रिवेणी धाम के सौंदर्यीकरण, कन्या विवाह मंडप के निर्माण तथा पंचायत के समग्र विकास के लिए विशेष पैकेज की मांग मंत्री के समक्ष रखी। मंत्री ने सभी मांगों पर सकारात्मक पहल का भरोसा दिलाते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करने का निर्देश दिया।

इसके बाद मंत्री सड़क मार्ग से नवादा के लिए रवाना हो गए। उल्लेखनीय है कि अपने दो दिवसीय नालंदा दौरे के दौरान उन्होंने जिले की विभिन्न पंचायतों का भ्रमण कर विकास कार्यों की समीक्षा की तथा स्थानीय जनप्रतिनिधियों से योजनाओं के क्रियान्वयन और पंचायतों की प्रगति की जानकारी ली।

इस अवसर पर राष्ट्रीय लोक मोर्चा के प्रधान महासचिव हिमांशु पटेल, जिलाध्यक्ष सोनू कुशवाहा, प्रखंड अध्यक्ष इंद्रजीत कुमार, महिला प्रकोष्ठ की प्रतिभा रानी कुशवाहा, सचिन कुमार, गिरियक के प्रखंड पंचायती राज पदाधिकारी रंजीत कुमार सहित कई जनप्रतिनिधि एवं पार्टी पदाधिकारी मौजूद रहे।

1001589029 edited scaled

कार्यक्रम को सफल बनाने में राजीव कुमार (बिहारी), मनोज कुमार (सीबीआई), राजीव कुमार (बीरू जी), अरविंद कुमार (पंचायत अध्यक्ष, जदयू), मनोज प्रभाकर, डॉ. राकेश कुमार (सरपंच), डॉ. संजीव कुमार (उपमुखिया), प्रमोद कुमार (पूर्व उपमुखिया), संजीव कुमार (वार्ड सदस्य), सतेंद्र कुशवाहा, सौरभ प्रकाश एवं संजीत कुमार ने सक्रिय भूमिका निभाई। कार्यक्रम का संचालन रोहित कुमार (शिक्षक) ने किया।

अंत में मुखिया चंदन कुमार ने कार्यक्रम में शामिल सभी अतिथियों, पंचायतवासियों, जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों, स्थानीय प्रशासन एवं मीडिया प्रतिनिधियों के प्रति आभार व्यक्त किया।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *