हरनौत में वार्ड पार्षद समेत दो फरार अभियुक्तों के घर कुर्की-जब्ती

0
WhatsApp Image 2026-07-12 at 6.24.13 AM

हरनौत (नालंदा)। हरनौत थाना क्षेत्र के हरनौत बाजार में शनिवार को पुलिस ने फरार चल रहे दो अभियुक्तों के घरों पर कोर्ट के आदेश के तहत कुर्की-जब्ती की कार्रवाई की। इस दौरान पूरे बाजार में भारी संख्या में पुलिस बल की मौजूदगी से लोगों में हलचल रही, जबकि कई मनचले युवक भी सतर्क नजर आए।

कुर्की-जब्ती की कार्रवाई का नेतृत्व बिहारशरीफ सदर एसडीपीओ-2 संजय कुमार जायसवाल ने किया। उनके साथ नूरसराय सर्किल इंस्पेक्टर मनीष भारद्वाज, हरनौत थानाध्यक्ष इंस्पेक्टर मुकेश कुमार वर्मा समेत बड़ी संख्या में पुलिसकर्मी मौजूद रहे।

WhatsApp Image 2026 07 12 at 6.24.12 AM

थानाध्यक्ष इंस्पेक्टर मुकेश कुमार वर्मा ने बताया कि न्यायालय से प्राप्त आदेश के आलोक में हरनौत नगर पंचायत के वार्ड संख्या-14 के वार्ड पार्षद अनिल कुमार तथा हरनौत बाजार निवासी नीतीश कुमार के घर पर कुर्की-जब्ती की कार्रवाई की गई। दोनों अभियुक्त लंबे समय से फरार चल रहे थे।

पुलिस ने स्पष्ट किया कि फरार अभियुक्तों के खिलाफ न्यायालय के निर्देशानुसार आगे भी सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *