रोटरी क्लब ऑफ तथागत, बिहारशरीफ का छठा अधिष्ठापन समारोह धूमधाम से संपन्न

0
IMG-20260705-WA0018

बिहारशरीफ (नालंदा)। रोटरी क्लब ऑफ तथागत, बिहारशरीफ का छठा अधिष्ठापन समारोह शनिवार को शहर के एक निजी सभागार में हर्षोल्लास और गरिमामय माहौल में आयोजित किया गया।

समारोह में नवनिर्वाचित अध्यक्ष रो. महेश कुमार लोहानी एवं सचिव डॉ. नीरज कुमार ने सभी अतिथियों का स्वागत किया। उन्होंने कहा कि क्लब आने वाले समय में भी समाज के विकास और जनसेवा के लिए निरंतर कार्य करता रहेगा।

मुख्य अतिथि पीडीजी अजय छाबड़ा ने नए सदस्यों को रोटरी पिन पहनाकर उन्हें रोटरी के उद्देश्यों एवं सेवा भावना से अवगत कराया। उन्होंने रोटरी क्लब ऑफ तथागत द्वारा संचालित रोटरी चिल्ड्रेन स्कूल की सराहना करते हुए इसे डिस्ट्रिक्ट 3250 का एक प्रभावशाली (इम्पैक्टफुल) प्रोजेक्ट बताया।

विशिष्ट अतिथि डीजी-इन रो. अजय कुमार ने अपने संबोधन में कहा कि जीवन में सफलता प्राप्त करने के लिए लक्ष्य के प्रति दृढ़ संकल्प और निरंतर प्रयास आवश्यक हैं। वहीं एजी रो. जोसेफ टी.टी. ने डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रो. अनु नारंग का संदेश उपस्थित सदस्यों तक पहुंचाया।

इस अवसर पर निवर्तमान अध्यक्ष रो. परमेश्वर महतो एवं सचिव मधु कंचन ने सत्र 2025-26 के दौरान उत्कृष्ट कार्य करने वाले क्लब के सदस्यों को सम्मानित किया।

कार्यक्रम का संचालन रो. डॉ. विभाष प्रियदर्शी एवं रो. अमित कुमार भारती ने संयुक्त रूप से किया। समारोह में विभिन्न रोटरी क्लबों के सदस्य, सामाजिक संस्थाओं के प्रतिनिधि एवं बड़ी संख्या में गणमान्य लोग उपस्थित रहे। अंत में वरिष्ठ सदस्य रो. डॉ. सुनील कुमार ने सभी अतिथियों एवं प्रतिभागियों के प्रति आभार व्यक्त किया।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *